फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   world tourism day jana waterfall cleanliness drive kullu

कुल्लू: विश्व पर्यटन दिवस पर जाणा वॉटरफॉल में चला स्वच्छता अभियान, स्थानीय लोगों ने किया श्रमदान

Sun, 27 Sep 2026 05:39 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 27 Sep 2026 05:39 PM IST
world tourism day jana waterfall cleanliness drive kullu
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जाणा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाणा वॉटरफॉल में रविवार को व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पर्यटन स्थल की प्राकृतिक सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से वॉटरफॉल परिसर के साथ आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई की गई। बीडीओ नगर के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान में ग्राम पंचायत जाणा के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर की अगुवाई में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान में क्षेत्र के ढाबा संचालक, पट्टू एवं पारंपरिक उत्पादों के विक्रेता, रेहड़ी-फड़ी संचालक, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और ग्रामीण शामिल हुए। स्वच्छता अभियान के दौरान वॉटरफॉल परिसर और आसपास के स्थानों पर फैले कचरे को एकत्र किया गया। इसमें बड़ी मात्रा में प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट शामिल था। एकत्र किए गए कचरे के उचित निपटारे की व्यवस्था भी की गई। स्थानीय लोगों के इस प्रयास से जाणा वॉटरफॉल को साफ-सुथरा रखने के साथ पर्यटकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने की दिशा में भी पहल हुई। ग्राम पंचायत जाणा के प्रधान लक्ष्मण ठाकुर ने कहा कि पर्यटन स्थलों की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्वच्छता अभियान में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों, व्यापारियों, महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों का आभार जताया। उन्होंने व्यापारियों और पर्यटकों से अपील की कि वे पर्यटन स्थलों को साफ रखें और प्लास्टिक कचरा इधर-उधर न फेंकें। उन्होंने कहा कि जाणा वॉटरफॉल क्षेत्र की पहचान उसकी प्राकृतिक सुंदरता से है और इसे बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय के साथ पर्यटकों का सहयोग भी जरूरी है। कुल्लू जिले का जाणा वॉटरफॉल पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है। यहां आने वाले पर्यटक झरने के साथ आसपास के प्राकृतिक वातावरण और ग्रामीण क्षेत्र की खूबसूरती का आनंद लेते हैं। ऐसे में पर्यटन स्थल की स्वच्छता बनाए रखना पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फरीदाबाद: टीबी मरीज के संपर्क में आने वालों को भी दी जाएगी दवा, सप्ताह में एक गोली तीन महीने तक देने की तैयारी

27 Sep 2026

लुधियाना में राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन दबोचे

27 Sep 2026

पहली बार जिले में चंडीगढ़ की सरकारी मेडिकल टीम, घरौंडा में छह विशेषज्ञताओं की ओपीडी

27 Sep 2026

फतेहाबाद के टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा बोले- जमालपुर-दमकोरा रोड के लिए 64 लाख मंजूर

27 Sep 2026

हांसी जिला बनने के बाद अब मिलेगा सबको फायदा, सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन से जल्द शुरू होगी जांच

27 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ में बारिश के चलते टेढ़ी पुलिया चौराहे से गुडंबा थाने की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरा पेड़

27 Sep 2026

सीएम योगी बोले- तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है

27 Sep 2026
विज्ञापन

सीएम योगी बोले- राहुल गांधी ने न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया

27 Sep 2026

सादाबाद में पूर्व फौजी और पहली पत्नी की गला काटकर हत्या

27 Sep 2026

लखनऊ में एसआईआर को लेकर सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए

27 Sep 2026

विहिप हरियाणा ने अशोक सिंहल को किया याद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

27 Sep 2026

अलीगढ़ में मौसम कुछ खुला, अभी भी छाए काले बादल

27 Sep 2026

लखनऊ में जी-20 रोड से गोमती नगर की ओर आने वाली सड़क के अंडरपास में जलभराव, की गई बंद

27 Sep 2026

शिमला में रविवार को भी खुले बैंक, कल से तीन दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

27 Sep 2026

लखनऊ में इकाना स्टेडियम के पास सीजी सिटी में करीब 100 मीटर धंसी सड़क

27 Sep 2026

मंडी: 200 बैग से शुरू किया मशरूम का कारोबार, अब 7 हजार बैग तक पहुंचा; हर माह डेढ़ लाख रुपये की कमाई

27 Sep 2026

बरेली: मीरगंज इलाके में खपरैल गिरने से महिला की मौत, युवक घायल

27 Sep 2026

पुण्यतिथि पर 'संस्कृति एवं भारतीय संस्कृति' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

27 Sep 2026

विश्व नदी और पर्यटन दिवस पर नमामि गंगे ने दिया संदेश, नदियां स्वच्छ हाेंगी तो बढ़ेगा पर्यटन; VIDEO

27 Sep 2026

ट्रेड शो: यूपी में तैयार हो रही पांचवीं पीढ़ी की पिस्टल, सेना की जरूरतों पर फोकस

27 Sep 2026

लखनऊ में बारिश से कई इलाकों में जलभराव, पानी कम हुआ तो भी परेशानियां कम नहीं; लोगों ने बयां किया दर्द

27 Sep 2026

VIDEO: पुलिस ने 24 घंटे में कुंडल लूट का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

27 Sep 2026

चमोली: 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश, परखाल तिराहे के पास पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरे

27 Sep 2026

ट्राईसिटी मैराथन में फिटनेस और नशा मुक्ति के लिए दाैड़ा चंडीगढ़

कानपुर में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन, विजयनगर में परिजनों ने लगाया जाम

27 Sep 2026

उत्तरकाशी: गंगोत्री धाम की ऊंची चोटियों और भारत-चीन सीमा पर लगातार हो रही बर्फबारी

27 Sep 2026

राज्थान में सितंबर के अंत में बदला मौसम, बारिश-ओलावृष्टि के साथ 16 जिलों में यलो अलर्ट

27 Sep 2026

श्रीनगर: लगातार बारिश से अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलकेश्वर घाट हुआ जलमग्न

27 Sep 2026

महेंद्रगढ़ में बाइक की टक्कर से फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत, भोजावास-सुंदरह मार्ग पर सुबह सैर के दौरान हुआ हादसा

अमृतसर में आपत्तिजनक नारे लिखने के आरोप में दो गिरफ्तार

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed