{"_id":"6ace15df6fd7b28f7108df8e","slug":"video-kullu-youth-learn-effective-techniques-to-tackle-disasters-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: आपदा से निपटने के लिए युवाओं ने सीखी प्रभावी तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: आपदा से निपटने के लिए युवाओं ने सीखी प्रभावी तकनीक
अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मंगलवार को मेरा युवा भारत और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू ने जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य आपदा के समय आम लोगों और स्वयं सेवकों को सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से राहत कार्य करने के लिए तैयार करना रहा। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत कुल्लू की जिला युवा अधिकारी प्रतिभा शर्मा ने युवाओं को आपदा प्रबंधन और सामाजिक सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों को हृदय गति रुकने की स्थिति में सीपीआर देने, प्राथमिक उपचार, बचाव अभियान और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का प्रशिक्षण दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के राकेश कुमार और हिमाचल प्रदेश होमगार्ड के कंपनी कमांडर कमल भंडारी ने आपदा के समय सामुदायिक भागीदारी और प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने युवाओं से जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला प्रतिनिधियों, बचाव दलों और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मेरा युवा भारत के स्वयं सेवक किरण, निशा, चांदनी और सौम्य रंजन ने सहयोग दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।