{"_id":"6acd1cd861998027c30a92d8","slug":"the-kar-seva-dal-facilitated-the-creation-of-himcare-cards-for-50-needy-individuals-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189204-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कार सेवा दल ने 50 जरूरतमंदों के बनवाए हिमकेयर कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कार सेवा दल ने 50 जरूरतमंदों के बनवाए हिमकेयर कार्ड
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू फटाफट
कार सेवा संस्था द्वारा बनाए गए हिमकेयर कार्ड के साथ लाभार्थी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू
Link Copied
कुल्लू। कार सेवा दल संस्था ने जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए पहल की है। संस्था की ओर से 50 जरूरतमंद लोगों के हिमकेयर कार्ड निशुल्क बनवाए गए। सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए। इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कार सेवा दल संस्था क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों और उनके तीमारदारों को विभिन्न सेवाएं उपलब्ध करवा रही है। संस्था जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयासरत है। संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि मरीजों और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना कार सेवा दल का मुख्य उद्देश्य है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए संस्था हरसंभव सहयोग करती है। जरूरतमंदों के हिमकेयर कार्ड निशुल्क बनवाना भी इसी प्रयास का हिस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।