फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Women's Rankings: Captain Smriti Mandhana retains top spot Perry makes a big leap Deepti slips one place

आईसीसी महिला रैंकिंग: कप्तान मंधाना ने शीर्ष पर दबदबा कायम रखा, पैरी की लंबी उछाल; दीप्ति एक स्थान खिसकीं

Tue, 13 Oct 2026 05:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 13 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

आईसीसी महिला रैंकिगं में स्मृति मंधाना ने अपना दबदबा कायम रखा है। मंधाना वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद हैं। वहीं, दीप्ति शर्मा को गेंदबाजों की रैंकिंग में नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
ICC Women's Rankings: Captain Smriti Mandhana retains top spot Perry makes a big leap Deepti slips one place
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women

विस्तार

भारत की नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना ने आईसीसी वनडे महिला बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान कायम रखा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पैरी मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में शीर्ष 10 में लौटी हैं। हाल ही में हरमनप्रीत कौर की जगह कप्तान बनाई गई मंधाना 790 अंक के साथ बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। हरमनप्रीत नौवे स्थान पर हैं।
विज्ञापन


टी20 रैंकिंग में भारतीयों का हाल
वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा एक पायदान नीचे नौवे स्थान पर खिसक गई हैं। महिला टी20 रैंकिंग में शेफाली वर्मा चौथे, मंधाना पांचवें और हरमनप्रीत 10वें स्थान पर हैं। महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीचरणी और दीप्ति शीर्ष दो में हैं। ऑलराउंडर की रैंकिंग में दीप्ति शीर्ष 10 में अकेली भारतीय हैं और चौथे स्थान पर हैं। वनडे ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वह छठे स्थान पर हैं। टी20 और वनडे टीम रैंकिंग में भारतीय महिला टीम तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed