{"_id":"6b0181802d19929f920152a6","slug":"video-kullu-16th-annual-function-of-academic-hills-public-school-2026-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल का 16वां वार्षिक समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल का 16वां वार्षिक समारोह
कुल्लू। अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल का 16वां वार्षिक समारोह धरोहर शनिवार को धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित शर्मा और उनकी धर्मपत्नी शिवानी शर्मा सहित जिला भाषा अधिकारी प्रमिला गुलरिया, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह, स्कूल प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा, रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
समारोह में प्रधानाचार्य सुषमॉय चकलादर ने कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथी के पुष्प स्वागत, स्वागत भाषण, दीप प्रज्ज्वलन के बाद उन्होनें वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने मंगलारंभ, शिवौहम्, परिवर्तन से उड़ान तक, महाराष्ट्र की शान, सपनों की पाठशाला, माइम, नवरंग, कल की शुरुआत आज के रंग, एग्जॉटिक इंडिया, ढोल दी धमाल और मीरासियों का जादू जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। स्कूल प्रबंधक बनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में शांत तबाही के नाटक मंचन के माध्यम से सामाजिक संदेश दिया गया, जबकि धूपांजलि, भारत-एक गौरव गाथा, वाद्ययंत्रों के धूनों और हिमाचली नाटी ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के बाद मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।