Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tampering with university autonomy will not be tolerated: ABVP

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : एबीवीपी

Sat, 21 Nov 2026 05:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Tampering with university autonomy will not be tolerated: ABVP
राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक 2026 पर पुनर्विचार करे सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026 के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की जिला इकाई और हरिपुर (मनाली) इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक स्वायत्तता में सरकारी हस्तक्षेप का विरोध जताया। परिषद ने सरकार से विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई। एबीवीपी के जिला मीडिया संयोजक आदित्य रॉय ने कहा कि विश्वविद्यालय स्वतंत्र शैक्षणिक संस्थान हैं, जिन्हें अपने शैक्षणिक, प्रशासनिक, शोध और शिक्षक भर्ती संबंधी निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। प्रस्तावित संशोधन से विश्वविद्यालयों की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होने की आशंका है। इससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि परिषद ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में प्रस्तावित बदलावों पर भी सवाल उठाए। शिक्षक की योग्यता का आकलन केवल लिखित परीक्षा से नहीं किया जा सकता। इसमें शैक्षणिक रिकॉर्ड, शोध कार्य, प्रकाशन, विषयगत ज्ञान और अनुभव को भी महत्व मिलना चाहिए। परिषद के अनुसार वर्तमान में प्रदेश के विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए 80 प्रतिशत अकादमिक योग्यता और 20 प्रतिशत साक्षात्कार का प्रावधान है। सरकार को मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता क्यों है। परिषद ने मांग की कि विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक स्वायत्तता बरकरार रखी जाए और विधेयक पर पुनर्विचार किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed