{"_id":"6acb80e272974bac9205233b","slug":"video-jp-nadda-attacks-himachal-congress-government-over-unspent-central-funds-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बोले- केंद्र से हजारों करोड़ मिले, फिर भी खर्च नहीं कर पाई हिमाचल सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा बोले- केंद्र से हजारों करोड़ मिले, फिर भी खर्च नहीं कर पाई हिमाचल सरकार
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 05:58 PM IST
Link Copied
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों में कुप्रबंधन और अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से विकास और जनकल्याण के लिए बड़ी धनराशि मिलने के बावजूद प्रदेश सरकार उसका समय पर उपयोग नहीं कर पा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को केंद्र पर उपेक्षा के आरोप लगाने के बजाय उपलब्ध धनराशि के इस्तेमाल का हिसाब देना चाहिए।
नड्डा रविवार को पतलीकूहल के मेला मैदान में आयोजित भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के करीब चार साल के कार्यकाल में प्रदेश विकास के बजाय कुप्रबंधन और अव्यवस्था से जूझ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल को सड़क, रेल, स्वास्थ्य, ऊर्जा और उद्योग समेत कई क्षेत्रों में सहायता दी है। इसके बावजूद धनराशि का समय पर उपयोग नहीं होना राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।
नड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने कई शिक्षण और स्वास्थ्य संस्थान बंद किए तथा पूर्व सरकार के समय शुरू हुए विकास कार्यों को प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
नड्डा ने स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा समर्थित प्रतिनिधियों की जीत का उल्लेख करते हुए पार्टी के प्रदर्शन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धर्मशाला नगर निगम में 17 में से 11 और मंडी में 14 में से 12 सीटों पर भाजपा जीती। उन्होंने कहा कि कुल 63 वार्डों में से 37 पर भाजपा को जीत मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।