{"_id":"6aa972b5ae5d573fe80730d6","slug":"video-fatehpur-school-crowned-overall-champion-zonal-sports-competition-concludes-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: फतेहपुर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन, जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फतेहपुर में आयोजित जोनल स्तरीय बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेज़बान फतेहपुर स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में कबड्डी और वॉलीबॉल दोनों ही वर्गों में फतेहपुर स्कूल विजेता रहा, जबकि कबड्डी में स्थाना और वॉलीबॉल में राजा का तालाब उपविजेता रहा। वहीं खो-खो में स्थाना विजेता व धमेता उपविजेता, बैडमिंटन में सीआरसी रैहन विजेता व गुरुकुल पब्लिक स्कूल समकेड़ उपविजेता और चेस में मनोह सियाल की टीम विजेता व टैगोर पब्लिक स्कूल रैहन उपविजेता रही। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य रघुवीर सिंह पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य सोनी धीमान व स्कूल स्टाफ द्वारा उनका स्वागत किया गया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।