फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Business will pick up pace as soon as the tourism season begins.

Kangra News: पर्यटन सीजन शुरू होते ही रफ्तार पकड़ेगा कारोबार

Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 16 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Business will pick up pace as soon as the tourism season begins.
ठाकुर मेहर सिंह - फोटो : Samvad
धर्मशाला। बरसात का दौर थमने और मौसम में आए सुखद बदलाव के साथ ही जिले में शरदकालीन पर्यटन सीजन ने दस्तक दे दी है। मैदानी व अन्य राज्यों से पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है जिससे दो-तीन महीनों से मंदी की मार झेल रहे होटल, होमस्टे, रेस्तरां, टैक्सी ऑपरेटरों और स्थानीय दुकानदारों के चेहरों पर चमक लौट आई है। आने वाले दिनों में तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की धर्मशाला वापसी और शारदीय नवरात्रों के शुरू होने से सैलानियों व श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफे की संभावना है।
विज्ञापन

सीजन की शुरुआत को देखते हुए पर्यटन कारोबारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला, मैक्लोडगंज, भागसूनाग, नड्डी और धर्मशाला के आसपास के क्षेत्रों में होटल और होमस्टे संचालक कमरों की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटे हैं। बाजारों में भी रौनक लौटने की उम्मीद से व्यापारियों ने नया स्टॉक मंगाना शुरू कर दिया है। हालांकि, मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की बदहाली कारोबारियों और पर्यटकों के सफर में सबसे बड़ा रोड़ा बनी हुई है।
विज्ञापन

-------
बरसात के बाद अब हालात सुधर रहे हैं और अच्छे कारोबार की उम्मीद है, लेकिन सड़कों की खस्ता हालत के चलते पर्यटकों व सवारियों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। -मेहर सिंह, प्रधान, एक्स सर्विसमैन टैक्सी यूनियन धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात खत्म होने और तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के धर्मशाला लौटने के साथ ही विदेशी व घरेलू पर्यटकों की आवाजाही तेजी से बढ़ेगी। इससे होटल उद्योग को गति मिलेगी। -राहुल धीमान, अध्यक्ष, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला
पर्यटन सीजन के साथ ही शारदीय नवरात्र शुरू होने वाले हैं जिससे शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। बरसात में मंदिर दर्शनों में कमी आई थी। -नितिन शर्मा व अमित सूद, स्थानीय कारोबारी, ज्वालामुखी

लगातार भारी बारिश के कारण स्थानीय लोगों का भी घरों से निकलना दूभर हो गया था और बाजार सूने पड़े थे। अब मौसम साफ होने और पर्यटकों के धर्मशाला पहुंचने से व्यापार पटरी पर लौटेगा। -शेखर राय, महासचिव, व्यापार मंडल कोतवाली बाजार धर्मशाला

ठाकुर मेहर सिंह

ठाकुर मेहर सिंह- फोटो : Samvad

ठाकुर मेहर सिंह

ठाकुर मेहर सिंह- फोटो : Samvad

ठाकुर मेहर सिंह

ठाकुर मेहर सिंह- फोटो : Samvad

ठाकुर मेहर सिंह

ठाकुर मेहर सिंह- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed