{"_id":"6aa9abac862cbee4a208b103","slug":"electricity-board-pensioners-demand-payment-of-pending-da-and-arrears-kangra-news-c-95-1-kng1047-255992-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विद्युत बोर्ड पेंशनर्स ने उठाई लंबित डीए और एरियर भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विद्युत बोर्ड पेंशनर्स ने उठाई लंबित डीए और एरियर भुगतान की मांग
Wed, 16 Sep 2026 02:03 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। विद्युत बोर्ड पेंशनभोगी फोरम ने सरकार और बोर्ड प्रबंधन से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) जारी करने और पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह बैजनाथ में इकाई अध्यक्ष केसी कटोच की अध्यक्षता में आयोजित मासिक बैठक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में करीब 80 पेंशनभोगियों ने भाग लिया।
पेंशनभोगियों ने प्रबंधन से 2016 से लेकर अप्रैल 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के बकाया (ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण) का जल्द भुगतान करने का आग्रह किया है। यूनिट सचिव बलबीर सिंह राणा ने बैठक में इकाई की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक के दौरान जिला महासचिव विजय भंडारी के पुत्र और पेंशनभोगी मुसाफिर राम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर किशोरी लाल, जोगिंद्र सिंह, विनोद शर्मा, बलदेव सिंह, चिंत सिंह पठानिया, घनश्याम शर्मा, दीपू राम, महताब सिंह, रोशन कश्यप और सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे।