{"_id":"6aa3ede79c79ce10640ac26f","slug":"video-pushpendra-verma-announces-rs7-crore-for-the-allied-and-healthcare-college-16-posts-including-that-of-the-principal-created-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पुष्पेंद्र वर्मा बोले- एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज के लिए सात करोड़, प्रधानाचार्य सहित 16 पद सृजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पुष्पेंद्र वर्मा बोले- एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज के लिए सात करोड़, प्रधानाचार्य सहित 16 पद सृजित
एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज की स्थापना के लिए सात करोड़ रुपये की राशि और 16 नए पद मंजूर किए गए हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने इसे जिले के युवाओं और स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने परिधि गृह हमीरपुर शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कहा कि राष्ट्रीय संबद्ध और स्वास्थ्य देखरेख वृत्ति आयोग अधिनियम, 2021 लागू होने के बाद उत्तर भारत में यह पहला पूर्णतः स्वतंत्र एलाइड एंड हेल्थकेयर कॉलेज होगा। डॉ. वर्मा ने बताया कि कॉलेज में शुरुआती तौर पर चार स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इनमें बैचलर ऑफ रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी और बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी की 60-60 सीटें होंगी। बैचलर ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी में 30 सीटें रखी गई हैं। इस तरह हर साल 210 विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। अगले वर्ष तीन से चार अन्य रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू करने की संभावना भी है। भाजपा नेताओं के मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के निर्माण को एनडीए सरकार का देन बताने के बयान पर डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कई बार इसके दस्तावेज पेश कर चुके हैं कि किसने इसको स्वीकृत किया था। उन्होंने व्यंग कसते हुए कहा कि अगर कोई यह कहे कि एम्स बिलासपुर उनके द्वारा लाया गया है तो क्या उसका श्रेय उनको मिलने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।