फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिस यूनिवर्स इंडिया: ‘चौथा ताज लाने को तैयार हूं’, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत की अगुआई करेंगी लिज मेजो

Mon, 21 Sep 2026 05:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 21 Sep 2026 05:55 PM IST
सार

Kaziah Liz Mejo: काजिया लिज मेजो ने इस साल का मिस यूनिवर्सि इंडिया का खिताब अपने नाम किया है। अब वह मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। इस बीच उन्होंने अपने सफर पर बात की है। 
 

विज्ञापन
Miss Universe India Liz Mejo will represent India in Miss Universe says Ready to bring fourth Crown
लिज मेजो - फोटो : इंस्टाग्राम@missuniverseindiakerala
केरल की काजिया लिज मेजो ने हाल ही में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीता है। अब वह मिस यूनिवर्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब भारत लाने की बात कही है। उन्होंने उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया है।
Miss Universe India Liz Mejo will represent India in Miss Universe says Ready to bring fourth Crown
लिज मैजो - फोटो : इंस्टाग्राम@kaziahmejo
लिज ने की मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने की बात
मिस इंडिया यूनिवर्स 2026 काजिया लिज मेजो ने कहा, 'मैं भारत, केरल, अपने ऑर्गनाइजेशन, अपने समर्थकों और अपने ट्रेनर्स की बहुत आभारी हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। हम मिस यूनिवर्स का चौथा ताज भारत वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मैं फिर से बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे और केरल के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए भी बहुत खास है।'

करीना कपूर: करिश्मा-सोहा ने साझा की तस्वीरें, प्रियंका बोलीं- आप जैसा कोई नहीं; बेबो ने कुछ ऐसे मनाया जन्मदिन

Miss Universe India Liz Mejo will represent India in Miss Universe says Ready to bring fourth Crown
केरल के सीएम श्री वी. डी. सतीसन के साथ लिज - फोटो : इंस्टाग्राम@missuniverseindiakerala
केरल के सीएम से मुलाकात पर क्या बोलीं लिज?
हाल ही में लिज ने केरल के मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस पर उन्होंने कहा 'मैं उनसे कुछ महीने पहले मिली थी, जब मैंने 'मिस यूनिवर्स केरल' का खिताब जीता था और 'मिस यूनिवर्स इंडिया' में राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही थी, इस उम्मीद के साथ कि पहला ताज वापस ला सकूंगी। तब भी जब मैं उनसे मिली थी, तो उन्होंने मुझे बहुत सपोर्ट किया और मुझ पर बहुत भरोसा जताया था। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं भी दीं थीं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Miss Universe India Liz Mejo will represent India in Miss Universe says Ready to bring fourth Crown
लिज मैजो - फोटो : इंस्टाग्राम@kaziahmejo
कैसा रहा लिज का मिस यूनिवर्स इंडिया का सफर?
काजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 खिताब जीतने के अपने सफर के बारे में कहा, 'यह एक शानदार सफर रहा है। मैं पिछले तीन वर्षों से इसके लिए तैयारी कर रही हूं। मिस यूनिवर्स का खिताब ही वह चीज थी, जो मुझे हमेशा से चाहिए थी। अब मैं यहां पहली मलयाली के तौर पर खड़ी हूं, जिसने यह खिताब जीता है। अब मुझे न सिर्फ केरल, बल्कि 1.4 अरब लोगों, दुनिया के बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। मैं एक बार फिर वादा करती हूं कि मिस यूनिवर्स का ताज हमारा ही होगा।'
विज्ञापन
Miss Universe India Liz Mejo will represent India in Miss Universe says Ready to bring fourth Crown
लिज मैजो - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं लिज मेजो?
  • आपको बता दें कि काजिया लिज मेजो 24 अगस्त को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुनी गईं।
  • मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी।
  • टॉप-5 फाइनलिस्ट में वैष्णवी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, लिज मैजो, अनुश्री सतवालेकर और अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। 
  • लिज मेजो लॉ की छात्रा, मॉडल और क्लासिकल डांसर हैं।
  • लिज मेजो ने साल 2026 में ही 'मिस यूनिवर्स केरल 2026' का खिताब अपने नाम किया था।
  • यह खिताब जीतने वाली वह केरल की सबसे उम्र की लड़की थीं। 
  • साल 2025 में लिज मैजो 'मिस टीन इंटरनेशनल 2025' की फर्स्ट रनर अप रही थीं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed