फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   VIDEO : Purchase of maize prepared through natural farming started in Hamirpur, 51.66 quintals of maize were purchased on the first day

VIDEO : हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन खरीदी गई 51.66 क्विंटल मक्की

Fri, 25 Oct 2024 06:53 PM IST
Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:53 PM IST
VIDEO : Purchase of maize prepared through natural farming started in Hamirpur, 51.66 quintals of maize were purchased on the first day
प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने और इस विधि से तैयार फसलों को अच्छे दाम प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई विशेष घोषणा पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य 30 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदने की प्रक्रिया शुक्रवार से आरंभ कर दी गई। पक्का भरो स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति के स्टोर के परिसर में मक्की की खरीद के शुभारंभ अवसर पर उपायुक्त अमरजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए अमरजीत सिंह ने कहा कि खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग के कई दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर प्राकृतिक खेती को प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रही है। प्राकृतिक खेती में रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस विधि से तैयार फसलें जहां सेहत के लिए सुरक्षित एवं पौष्टिक होती है, वहीं इससे पर्यावरण का संरक्षण भी होता है। उपायुक्त ने बताया कि प्राकृतिक खेती से तैयार फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने वाला हिमाचल प्रदेश पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने ऐसी फसलों के लिए ऊंचे दाम निर्धारित किए हैं। इस विधि को अपनाकर किसान अपनी आय में अच्छी बढ़ोतरी कर सकते हैं। उपायुक्त ने किसानों से आग्रह किया कि वे सामूहिक रूप से खेती करें तथा इसके लिए समूहों का गठन करें। इससे उनकी फसलों के विपणन में आसानी होगी तथा उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त का स्वागत करते हुए कृषि विभाग की आतमा परियोजना के परियोजना निदेशक डॉ. नितिन शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की फसल को 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम तौर पर मक्की के दाम 18 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम रहते हैं, लेकिन प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की को 30 रुपये में खरीदा जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले दिन जिला के किसानों से लगभग 51.66 क्विंटल मक्की खरीदी गई। इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद शर्मा, आतमा के उप परियोजना निदेशक डॉ. राकेश धीमान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : करहल उपचुनाव... मुलायम की समधन पूर्व विधायक उर्मिला यादव बोलीं- रिश्तों से ऊपर है पार्टी

25 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद के बीके चौक गोल चक्कर पर लग रहा माता गुजरी का स्टैच्यू, देखें वीडियो

25 Oct 2024

VIDEO : जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र कुमार चौधरी का स्वागत, नेशनल कांफ्रेंस मुख्यालय में उमड़ी भीड़

25 Oct 2024

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिल्ली में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन के कार्य का निरीक्षण किया

25 Oct 2024

VIDEO : मुंबई से आये युवक ने की खुदखुशी, मौके पर मातम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

25 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : पानी की टंकी पर चढ़े एक छात्र और छात्रा, नीचे पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ पांव

25 Oct 2024

VIDEO : चिन्यालीसौड़ में महाविद्यालय भवन की छत पर चढ़े छात्र, चुनाव कराए जाने की मांग पर अड़े

25 Oct 2024
विज्ञापन

VIDEO : हरोली क्षेत्र के खड्ड गांव में हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज आया सामने

25 Oct 2024

VIDEO : Hamirpur Fire…स्कूल में लगी भीषण आग, अभिलेखों और फर्नीचर समेत सारा सामान जलकर राख, संचालक ने लगाया ये आरोप

25 Oct 2024

VIDEO : फिर छत पर चढ़े छात्र...भारी फोर्स तैनात, शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

25 Oct 2024

VIDEO : डायमंड में कुंदन पोलकी और इंडोनेशिया की स्टर्लिंग ज्वैलरी की धूम, खूब बिक रहे चांदी के सिक्के

25 Oct 2024

VIDEO : बल्लभगढ़ में अधिवक्ताओं ने खोला मोर्चा, तहसीलदार पर कार्रवाई नहीं होने पर दी चेतावनी

25 Oct 2024

VIDEO : आगरा नगर निगम के सदन का अधिवेशन हुआ शुरू, इन प्रस्तावों पर शुरू हुई चर्चा

25 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं पर समीक्षा बैठक में हुआ मंथन

VIDEO : चंडीगढ़-अंबाला हाईवे जाम, किसानों ने लालड़ू में दिया धरना

25 Oct 2024

VIDEO : हमीरपुर में अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट शुरू, 12 जिलों से 267 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

VIDEO : दादरी में लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन न मिलने पर भाकियू ने बिजली निगम कार्यालय के सामने शुरू किया धरना

25 Oct 2024

VIDEO : जौनपुर के बेलवा बाजार में दो समुदाय भिड़े, पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

25 Oct 2024

VIDEO : उत्तरकाशी में मस्जिद विवाद के बाद धारा 163 जारी, कैसे हैं हालात, देखिए ये ग्राउंड रिपोर्ट

25 Oct 2024

VIDEO : पंजाब में लगे किसानों के जाम से अंबाला का यातायात प्रभावित

25 Oct 2024

VIDEO : दादरी के जनता महाविद्यालय में शुरू हुआ तीन दिवसीय युवा महोत्सव

25 Oct 2024

VIDEO : त्योहारों पर जीवन में मिठास भरने में जुटे आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के कैदी

25 Oct 2024

VIDEO : ऊधमसिंह नगर जिले में अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन

VIDEO : हिसार में निगम की महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट, धरने पर बैठे सफाईकर्मी

25 Oct 2024

VIDEO : छात्रसंघ चुनाव न होने को लेकर श्रीदेव सुमन कैंपस में तालाबंदी

25 Oct 2024

VIDEO : टला बड़ा हादसा, मेरठ में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ हादसा

25 Oct 2024

VIDEO : मऊ में बकाया बिल की वसुली को लेकर जमीन पर उतरे अवर अभियंता से बदसलूकी, पुलिस ने युवक को पकड़ा

25 Oct 2024

VIDEO : फरीदाबाद में कार को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक, हाईवे पर गाड़ियों की थमी रफ्तार

25 Oct 2024

VIDEO : कुरुक्षेत्र रत्नावली महोत्सव में कलाकारों ने बिखेरी रंगत, एनआईटी निदेशक बने मुख्य अतिथि

25 Oct 2024

VIDEO : पंजाब से अनाज लेकर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के नजदीक हुआ हादसा

25 Oct 2024
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed