{"_id":"6af4b802e020bd42220f8b88","slug":"people-are-struggling-due-to-traffic-congestion-in-kangu-bazaar-vehicles-remain-stuck-for-20-to-25-minutes-every-day-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-214920-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कांगू बाजार में जाम से लोग बेहाल, रोजाना 20 से 25 मिनट फंसे रहते हैं वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कांगू बाजार में जाम से लोग बेहाल, रोजाना 20 से 25 मिनट फंसे रहते हैं वाहन
Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 12 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत कांगू बाजार में पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने और वाहनों की बेतरतीब खड़े होने के कारण रोजाना जाम लग रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई बार वाहन चालकों को 20 से 25 मिनट तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
इससे स्थानीय लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कांगू बाजार आसपास की पंचायतों के लिए प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है। यहां उपतहसील कार्यालय, चार बैंक और डाकघर होने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने कामकाज के सिलसिले में पहुंचते हैं।
पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से लोग सड़क किनारे और दुकानों के सामने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। कई वाहन चालक खरीदारी के लिए आने के बाद घंटों तक दुकानों के सामने गाड़ियां खड़ी रखते हैं। इससे दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में कर्मचंद शर्मा, रणवीर सिंह, त्रिलोक नाथ और रत्न चंद आदि ने कहा कि करीब दो माह पहले लोक निर्माण विभाग ने बाजार में सड़क के दोनों ओर की जगह को पक्का करवाया था, लेकिन इसके बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है।
बाजार में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी या होमगार्ड की नियमित तैनाती नहीं है। इसके चलते वाहन चालक मनमर्जी से गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं।स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बाजार में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए होमगार्ड की तैनाती करने और उचित पार्किंग की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
कोट:
समस्या के समाधान के लिए थाना प्रभारी नादौन को जल्द कांगू बाजार का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएंगे, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए उचित कदम उठाए जा सकें। -बलवीर सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर