Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   National Seminar on North-Western Himalayan Environment in Neri

हमीरपुर: नेरी में हिमालय के पर्यावरण पर जुटेंगे देशभर के विद्वान, 14 नवंबर से राष्ट्रीय परिसंवाद

Wed, 11 Nov 2026 03:43 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:43 PM IST
National Seminar on North-Western Himalayan Environment in Neri
हिमालय केवल पर्वत श्रृंखलाओं का समूह नहीं, बल्कि अपनी विशिष्ट जैव विविधता, जल संसाधनों, वन संपदा और पारंपरिक जीवनशैली के कारण एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र है। बदलते पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के बीच हिमालय के संरक्षण को लेकर लगातार नए सवाल सामने आ रहे हैं। इन्हीं ऐतिहासिक और समकालीन मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए देशभर के इतिहासकार, शिक्षाविद्, पर्यावरणविद् और शोधकर्ता हमीरपुर के नेरी में जुटेंगे। ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान में 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद आयोजित किया जाएगा। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के सहयोग से होने वाले इस आयोजन में उत्तर-पश्चिम हिमालय के पर्यावरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। परिसंवाद के लिए अब तक करीब 125 शोध सारांश और 45 पूर्ण शोधपत्र प्राप्त हो चुके हैं। बुधवार को संस्थान मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में निदेशक डॉ. चेतराम गर्ग, महासचिव भूमिदत्त शर्मा और प्रो. नारायण सिंह राव ने परिसंवाद की तैयारियों और विषयों की जानकारी दी। इससे पहले संस्थान में आयोजन को लेकर बैठक भी हुई। डॉ. चेतराम गर्ग ने बताया कि परिसंवाद का मुख्य विषय उत्तर-पश्चिम हिमालय में पर्यावरण के ऐतिहासिक और समकालीन परिप्रेक्ष्य पर केंद्रित है। इसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों के विद्वान भाग लेंगे। आयोजन में हिमालयी पर्यावरण के इतिहास, पारंपरिक पर्यावरणीय ज्ञान, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन, वन संरक्षण, जल संसाधनों के प्रबंधन, भूस्खलन, प्राकृतिक आपदाओं और सतत विकास से जुड़े शोध भी प्रस्तुत किए जाएंगे। हिमालयी क्षेत्र पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है। यहां वन, जल स्रोत, जैव विविधता और स्थानीय समुदायों का पारंपरिक ज्ञान प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस परिसंवाद में इन सभी पहलुओं को ऐतिहासिक अनुभवों और वर्तमान चुनौतियों के संदर्भ में समझने का प्रयास किया जाएगा। शोधपत्रों के माध्यम से यह चर्चा होगी कि समय के साथ हिमालय के पर्यावरण में किस तरह के बदलाव आए हैं और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए किन पहलुओं पर ध्यान देने की जरूरत है। जलवायु परिवर्तन, भूस्खलन और प्राकृतिक आपदाओं जैसे विषयों पर विशेषज्ञों के शोध इस विमर्श का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे। परिसंवाद का उद्घाटन 14 नवंबर को सुबह 10:30 बजे राज्यसभा सदस्य प्रो. सिकंदर कुमार करेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो. रघुवेंद्र तंवर करेंगे। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान, शिमला के निदेशक प्रो. हिमांशु कुमार चतुर्वेदी सारस्वत अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि पर्यावरणविद् कुलभूषण उपमन्यू बीज वक्तव्य देंगे। 15 नवंबर को होगा समापन सत्र दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का समापन 15 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे होगा। समापन सत्र में उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रेम राणा मुख्य अतिथि होंगे। सत्र की अध्यक्षता डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय विश्वविद्यालय, पूसा (बिहार) के कुलाधिपति पद्मश्री प्रो. प्रेम लाल गौतम करेंगे। भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉ. ओमजी उपाध्याय सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। परिसंवाद में देश के विभिन्न राज्यों से आए विद्वानों और शोधकर्ताओं के शोध एवं विचारों के माध्यम से उत्तर-पश्चिम हिमालय के पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर व्यापक विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने दी संगत को बधाई

11 Nov 2026

हमीरपुर में संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत से मचा हड़कंप

11 Nov 2026

यमुनोत्री मंदिर समिति को छह माह की यात्रा में 90 लाख से अधिक की आय, दानपात्र से निकले 10.42 लाख रुपये

11 Nov 2026

यमुनोत्री धाम में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, घाट किनारे से 25 कट्टे कूड़ा एकत्र किया

11 Nov 2026

वाराणसी में दीवार ढहने से तालाब मे समा गया पूरा परिवार, दो बहनों की मौत

11 Nov 2026
विज्ञापन

मां यमुना की डोली लेने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ यमुनोत्री धाम रवाना हुए सोमेश्वर महाराज

11 Nov 2026

मिर्जापुर में अपहरण के बाद मासूम की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

11 Nov 2026
विज्ञापन

राजस्थान: केकड़ी में गोवर्धन पूजा पर पटाखों का तांडव, 150 से ज्यादा लोग झुलसे; दुकान में लगी आग

11 Nov 2026

662 पहुंचा फरीदकोट का एक्यूआई, बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

11 Nov 2026

भोपाल-जबलपुर की रातें पचमढ़ी से भी ज्यादा ठंडी

11 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: रामजानकी मंदिर और समाधि बाबा स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

11 Nov 2026

कुशीनगर: कसया के गांवों में पारंपरिक तरीके से मना गोवर्धन पूजा का पर्व

11 Nov 2026

बस्ती: बस्ती में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, उठीं ऊंची लपटें

11 Nov 2026

देवरिया: दिवाली पर एक्यूआई 315 पहुंचा, सांस के मरीजों की बढ़ी परेशानी

11 Nov 2026

महराजगंज: धोखाधड़ी और धमकी के मुकदमे में वारंटी गिरफ्तार

11 Nov 2026

महराजगंज: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

11 Nov 2026

महराजगंज: मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जुटेंगे भाजपा कार्यकर्ता

11 Nov 2026

देवरिया: स्कॉर्पियो टकराने के विवाद में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

11 Nov 2026

भोपाल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, शराब पीने से रोकने पर युवक ने पानी की टंकी से लगाई छलांग, हुई मौत

11 Nov 2026

बस्ती: पट्टीदारों के बीच मारपीट में घायल 51 वर्षीय महिला की मौत

11 Nov 2026

कुशीनगर: किसानों के मुआवजे पर अटका गोलाघाट पुल का निर्माण फिर शुरू

11 Nov 2026

संतकबीरनगर: दो दिन बाद खुली जिला अस्पताल की ओपीडी, 1200 मरीज पहुंचे

11 Nov 2026

उज्जैन: मस्तक पर वैष्णव तिलक और गणेश से सजे बाबा महाकाल, गले में पहनी रुद्राक्ष की माला फिर रमाई भस्म

11 Nov 2026

Muzaffarnagar: ई-रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

11 Nov 2026

Meerut: मोहनपुरी में श्रद्धालुओं ने की गोवर्धन पर्वत की पूजा

10 Nov 2026

Meerut: गोपाल गौशाला परिसर में धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा, 18 फीट लंबा गोवर्धन बनाया

10 Nov 2026

Meerut: भाई दूज पर बदल रहा गिफ्ट देने का अंदाज, मिठाई के साथ गिफ्ट हैंपर और पर्सनलाइज्ड तोहफों की बढ़ी पसंद

10 Nov 2026

हांसी के श्री श्याम बाबा मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा का पर्व, अन्नकूट प्रसाद ग्रहण करने उमड़े श्रद्धालु

10 Nov 2026

हांसी : तेंदुए की खाल के साथ सीआईए-1 ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

10 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed