{"_id":"6aaaa30d240bd1ad7509130b","slug":"video-nadaun-bdc-member-karan-bedi-joins-the-congress-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"नादौन: बीडीसी सदस्य करण बेदी ने थामा कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन: बीडीसी सदस्य करण बेदी ने थामा कांग्रेस का हाथ
बीडीसी बसारल, कमलाह और करौर के सदस्य करण बेदी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर करण बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हिमाचल के हितों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। विशेष रूप से किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री की ओर से जिस दृढ़ता और प्रतिबद्धता के साथ हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई लड़ी गई, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक योद्धा की तरह संघर्ष करते हुए प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी पैरवी की है। कांग्रेस में शामिल होने पर नादौन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद ने करण बेदी का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर अमलेहड़ जिला परिषद सदस्य रविंदर गद्दी, पूर्व प्रधान दगडी नसीब सिंह, कोषाध्यक्ष भारत भूषण राजू तथा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मीडिया पैनलिस्ट विवेक कटोच भी मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं ने करण बेदी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया और उनके शामिल होने पर खुशी व्यक्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।