{"_id":"689c9746a2cca0fe52043c3d","slug":"video-hamirpur-iskcon-sri-krishna-temple-will-be-built-in-himachal-the-society-will-organize-competitions-on-krishna-janmashtami-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हिमाचल में बनेगा इस्कॉन का श्रीकृष्ण मंदिर, सोसाइटी कृष्ण जन्माष्टमी पर करवाएगी प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हिमाचल में बनेगा इस्कॉन का श्रीकृष्ण मंदिर, सोसाइटी कृष्ण जन्माष्टमी पर करवाएगी प्रतियोगिताएं
देवभूमि हिमाचल के हमीरपुर जिला इस्कॉन का श्रीकृष्ण मंदिर बनेगा। इस्कॉन अर्थात इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉनशिसनेस (अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ) ने इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार से पत्राचार कर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। हमीरपुर में इस्कॉन का केंद्र हीरानगर से संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह सोसाइटी इस बार हमीरपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन करने जा रही है। इस्कॉन केंद्र हमीरपुर के अध्यक्ष सनातन गौर चंद्र दास ने बुधवार को मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को टाउन हाल हमीरपुर में सुबह दस बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक विभिन्न प्रतियोगिताएं और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह दस बजे बच्चों के लिए रंगों से जुड़ी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी जिसमें सात साल तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। इसी तरह श्लोक, फेंसी ड्रेस, डांस और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं दोपहर तक करवाई जाएंगी। जिसमें 20 साल तक के युवा-युवतियां भाग ले सकते हैं। सायं चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सात बजे झूलन उत्सव, आठ बजे महाभिषेक, नौ बजे कृष्ण कथा क्विज, 10 बजे मंत्रोचारण, 11 बजे पुष्प अभिषेक और मध्यरात्रि 12 बजे महाआरती होगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल में इस्कॉन कृष्ण मंदिरों को बनाएगा और पुराने मंदिरों का यथासंभव जीर्णोद्धार करेगा। सभी जिलों में इस्कॉन के केंद्र खोले जाएंगे और लोगों को भगवान कृष्ण और उनकी भक्ति के साथ जोड़ा जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 9569947665 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।