{"_id":"6af42a70ac6713d01f0a1540","slug":"video-sukhu-government-four-year-celebration-in-hamirpur-on-december-11-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"11 दिसंबर को हमीरपुर में मनेगा सुक्खू सरकार के चार साल का जश्न, दोसड़का पुलिस मैदान में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 दिसंबर को हमीरपुर में मनेगा सुक्खू सरकार के चार साल का जश्न, दोसड़का पुलिस मैदान में होगा कार्यक्रम
Ankesh Dogra
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:12 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन के लिए दोसड़का स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड का चयन किया है। विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को हमीर होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी।
विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने का जश्न मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 11 दिसंबर को दोसड़का पुलिस लाइन ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को लेकर तैयारियां की जाएंगी और इसमें सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को सामने रखा जाएगा।
प्रेसवार्ता के दौरान सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने आर्थिक चुनौतियों के बीच हिमाचल के लिए राजस्व जुटाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने अपनी अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है और शेष गारंटियों को पूरा करने की दिशा में काम जारी है।
विधायक ने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की गारंटी भी जल्द पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर से अन्य कल्याणकारी योजनाएं लाने पर भी विचार किया जा रहा है।
सुरेश कुमार के अनुसार, महिलाओं को पिछले चार वर्षों के एरियर देने और एकमुश्त राशि उपलब्ध करवाने के विकल्पों पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि, इन प्रस्तावों को लेकर अंतिम निर्णय और भुगतान की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।