{"_id":"6aa3c7c1daea2e549f053e2e","slug":"video-hamirpur-bank-employees-strike-five-day-banking-demand-october-26-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 26 अक्तूबर से तालाबंदी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग समेत कई मांगों पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 26 अक्तूबर से तालाबंदी की तैयारी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:50 PM IST
Link Copied
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर आयोजित हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने पीएनबी सर्किल कार्यालय हमीरपुर के बाहर केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना, परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) में समानता सुनिश्चित करना तथा नई भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और अब सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस हमीरपुर के सर्किल सचिव कतना ने कहा कि वर्ष 2012 से बैंक यूनियनें लगातार बैंकों में फाइव डे बैंकिंग सिस्टम लागू करने की मांग कर रही हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों को सप्ताह में पांच दिन काम करने की व्यवस्था मिलनी चाहिए, ताकि कार्य-जीवन संतुलन बेहतर हो सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बैंक कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
पीएलआई में समानता और पुरानी पेंशन की मांग
सर्किल सचिव ने कहा कि परफॉर्मेंस-लिंक्ड इंसेंटिव के मामले में भी कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार नहीं हो रहा है। बैंकिंग क्षेत्र में फील्ड पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए इंसेंटिव व्यवस्था में समानता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के बीच भेदभावपूर्ण व्यवस्था को समाप्त कर सभी को समान अवसर और लाभ मिलना चाहिए।
बैंक कर्मचारियों ने नई भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग भी उठाई। उनका कहना है कि पेंशन से संबंधित मांगों पर सरकार को सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए।
बैंक यूनियन के सर्किल सचिव कतना ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 28, 29 और 30 सितंबर को दोबारा हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 26 अक्तूबर से देशभर के बैंकों में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और सरकार से उम्मीद करते हैं कि वह बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान करेगी। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए और केंद्र सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।