{"_id":"6aa92db31bb7ece1740775b9","slug":"video-50-students-at-sujanpur-college-received-training-on-disaster-management-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: सुजानपुर कॉलेज में 50 विद्यार्थियों ने आपदा से निपटने का लिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: सुजानपुर कॉलेज में 50 विद्यार्थियों ने आपदा से निपटने का लिया प्रशिक्षण
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा के भूगोल विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में करीब 50 विद्यार्थियों ने प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के दौरान बचाव, राहत और पुनर्वास के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने, बचाव कार्य शुरू करने और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने के जरूरी व्यवहारिक कौशल सिखाए गए। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने युवाओं को आपदा प्रबंधन के मूलभूत कौशल की जानकारी होना जरूरी है। कार्यशाला के संचालक प्रो. राजीव ठाकुर ने होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग, महाविद्यालय प्रशासन, भूगोल विभाग और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।