{"_id":"6aa948e4602fb778670828c0","slug":"video-hamirpur-prime-accused-arrested-in-chitta-seizure-case-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: चिट्टा बरामदगी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सदर थाना के तहत रामनगर में 10.33 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में मुख्य आरोपी बलजीत को गिरफ्तार किया है। बलजीत पहले से ही जालंधर की जेल में बंद था। पुलिस ने उसे प्रोडक्शन वारंट के तहत हमीरपुर लाकर गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 19 तारीख तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बलजीत अपने दो साथियों गुरदेव और अरविंद्र के साथ मिलकर पंजाब से नशे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था। इस नेटवर्क की सप्लाई हमीरपुर समेत अन्य क्षेत्रों तक भी पहुंच रही थी। गुरदेव इस पूरे नेटवर्क में मिडलमैन की भूमिका निभाता था, जबकि नशे की सामग्री की सप्लाई बलजीत के जरिए होती थी। हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों के कुछ लोग नशे की सामग्री के लिए गुरदेव के खाते में पैसे ट्रांसफर करते थे, जबकि उन्हें नशे की खेप बलजीत से मिलती थीं। गुरदेव बटाला में लोक मित्र केंद्र का संचालन करता था। पुलिस ने उसे पहले ही बटाला से गिरफ्तार कर लिया था। गुरदेव से पूछताछ के बाद पुलिस को बलजीत और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। जानकारी के मुताबिक इस पूरे मामले की शुरुआत 26 जुलाई को वार्ड नंबर-10 रामनगर में पुलिस की कार्रवाई से हुई थी। कार्रवाई के दौरान तीन युवकों के कब्जे से 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके पर शशांक भारद्वाज निवासी गांव बड़ैहर, तहसील भोरंज, नवीन कपलेश निवासी गांव लोहारड़ा और अश्वनी कुमार निवासी गांव बरोहा, डाकघर डुग्घा को गिरफ्तार किया था। एएसपी राजेश ने पुष्टि की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।