Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba commercial drivers health checkup road safety camp bhanjradu

चंबा में 80 बस-टैक्सी चालकों की हुई स्वास्थ्य जांच, सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक

Fri, 13 Nov 2026 06:06 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:06 PM IST
chamba commercial drivers health checkup road safety camp bhanjradu
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और व्यावसायिक चालकों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को भंजराड़ू बस स्टैंड में स्वास्थ्य जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति चंबा और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आयोजित इस शिविर में करीब 80 बस और टैक्सी चालकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों का परीक्षण किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक चालकों के स्वास्थ्य की नियमित जांच सुनिश्चित करना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना रहा। साथ ही शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जागरूकता का संदेश दिया गया। शिविर में चालकों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्हें निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने, नशे की हालत में ड्राइविंग नहीं करने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने कहा कि सड़क पर सुरक्षित वाहन संचालन के लिए चालक का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। पर्याप्त नींद और बेहतर स्वास्थ्य से वाहन चलाते समय एकाग्रता बनी रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है। अधिकारियों ने चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करें। वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में चालकों की जिम्मेदारी सबसे महत्वपूर्ण है। शिविर में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा के वरिष्ठ सहायक अमित ठाकुर, हिमत सिंह, रविंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, डॉ. कुलभूषण और देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा ऑल इंडिया ड्राइवर कल्याण संघ भारत की जिला चंबा इकाई के मनोज टंडन भी अपनी टीम सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीतापुर में पीएमश्री विद्यालय के रसोईघर में निकला सांप, वन विभाग के कर्मियों ने किया रेस्क्यू

13 Nov 2026

आप की दूसरी लिस्ट जारी, 31 उम्मीदवारों को टिकट; 8 विधायकों के कटे टिकट

वैशाली में जमीन विवाद बना मौत की वजह, एक ही परिवार के तीन लोगों की गई जान

13 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

'पीछे से हमला कर भागे आतंकी!' कुलगाम हमले पर जवान का फूटा गुस्सा!

13 Nov 2026

चंबा: साच पास में दो फीट बर्फबारी, पांगी का चंबा से सड़क संपर्क कटा; अब 700 KM तक का सफर

13 Nov 2026
विज्ञापन

अयोध्या में सहकारी समिति पर लटका मिला ताला, खाद के लिए भटक रहे किसान

13 Nov 2026

अयोध्या के रुदौली में जनगणना के लिए 350 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

13 Nov 2026
विज्ञापन

जगरांव में मंडियों में किसान परेशान, भाकियू ने एसडीएम गेट के बाहर लगाया धरना

13 Nov 2026

लखनऊ के महानगर में कल्याण मंडप में स्वनिधि महोत्सव का शुभारंभ, स्टालों पर खरीदारी को पहुंचे लोग

13 Nov 2026

सीतापुर में पत्नी की हत्या के बाद सदमे से पति की भी मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया हंगामा

13 Nov 2026

औरैया में 45 दिन के मासूम की उपचार के दौरान मौत, जीभ की जन्मजात परेशानी पर कराया था ऑपरेशन

13 Nov 2026

गौचर मेले से घर-घर पहुंचेगी लोक-संस्कृति की धरोहर

13 Nov 2026

सोलन: बद्दी में 28 से 30 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला, एंटी-चिट्टा वॉकथॉन से होगा आगाज

13 Nov 2026

पानीपत में सीपीसीबी की कार्रवाई के विरोध में उद्यमी व श्रमिक सड़क पर उतरे, 37 हजार इकाइयों में कामकाज प्रभावित

13 Nov 2026

हांसी में 20 हजार रुपये की लूट की सूचना से मचा हड़कंप, डेढ़ घंटा पुलिस खंगालती रही CCTV

13 Nov 2026

रोहतांग में 5 इंच तक ताजा हिमपात, पर्यटकों के लिए रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा दर्रे बंद

13 Nov 2026

सोलन के बसाल मेले में आज कबड्डी के सेमीफाइनल-फाइनल और दंगल के मुकाबले, महिला रस्साकशी भी होगी

13 Nov 2026

सोलन: तेज रफ्तार कार ने दूसरी गाड़ी को मारी टक्कर, सड़क पर पलटी; चालक घायल

13 Nov 2026

कैथल में नशा तस्करों के 20 घरों पर पुलिस की दबिश, 100 जवानों ने चलाया सर्च अभियान

13 Nov 2026

मंडी के पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वाकथान, CM सुक्खू करेंगे शुभारंभ; युवाओं में दिखा उत्साह

13 Nov 2026

पान विक्रेता का मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

13 Nov 2026

बहराइच में सड़क से नीचे उतरी निजी बस, अगला टायर फटने से हुई थी अनियंत्रित

13 Nov 2026

वीडियो: पिथौरागढ़ में वरिष्ठ नागरिकों ने सीएम को भेजा ज्ञापन, फुटपाथ बनाने की मांग

13 Nov 2026

कानपुर: चकेरी में टटीयन गांव के खाली मैदान में मिला शव, खून से सनी ईंट और अहम साक्ष्य मिले

13 Nov 2026

VIDEO: बटेश्वर मेले में घोड़ों का जलवा, 4.50 लाख का मारवाड़ी घोड़ा बना आकर्षण, नाच-करतब देख दंग रह गए लोग

13 Nov 2026

डबवाली के सिनेमा हाॅल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर हमला

VIDEO: जमीन के झगड़े में पथराव, फिर परचून की दुकान में लगा दी आग; गांव में मची अफरातफरी

13 Nov 2026

हरदोई: पुलिस की गोली से लंगड़ा हुआ शातिर लुटेरा, कैंटीन संचालक लूटकांड के चार लुटेरे गिरफ्तार

13 Nov 2026

हरदोई में संदिग्थ परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के आंगन में खून से लथपथ मिला शव

13 Nov 2026

VIDEO: कैंटर पर चढ़ा युवक, तिरपाल चोरी के शक में पकड़ा; मारपीट में हुआ घायल

13 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed