{"_id":"6af6f2ab37382f19ed033bbf","slug":"video-chamba-pensioners-protest-pending-dues-assembly-gherao-november-2026-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा में पेंशनरों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी, 19 नवंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में पेंशनरों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी, 19 नवंबर को करेंगे विधानसभा का घेराव
Ankesh Dogra
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:51 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध में पेंशनरों का आंदोलन लगातार जारी है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की जिला इकाई चंबा ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन के दूसरे दिन भी सरकार के खिलाफ रोष जताया। पेंशनरों ने लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान करने की मांग उठाई।
समिति के जिला समन्वयक डॉ. डीके सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उनके अनुसार, सरकार लंबित वित्तीय देनदारियों का भुगतान टुकड़ों में कर रही है, जबकि पेंशनरों को अपने हक का पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 से महंगाई भत्ते का एरियर लंबित है। इसके अलावा महंगाई भत्ते की पांच किस्तें भी जारी नहीं की गई हैं। इससे पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डॉ. सोनी ने सरकार से मांग की कि महंगाई भत्ते की सभी लंबित किस्तों और एरियर का जल्द भुगतान किया जाए। साथ ही अन्य वित्तीय देनदारियों की राशि भी एकमुश्त जारी की जाए।
डॉ. सोनी ने बताया कि समिति के आह्वान पर 17 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक उपायुक्त कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बाद 19 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पेंशनरों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पेंशनर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।