{"_id":"6aa5067fff6167e42908bfbd","slug":"video-state-level-tong-il-moo-do-competition-held-for-the-first-time-in-bilaspur-at-kisan-bhawan-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: किसान भवन बिलासपुर में पहली बार बिलासपुर में राज्य स्तरीय टोंग इल मू डो प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: किसान भवन बिलासपुर में पहली बार बिलासपुर में राज्य स्तरीय टोंग इल मू डो प्रतियोगिता
किसान भवन बिलासपुर में मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा दिखाई दी। यहां पहली बार प्रदेश राज्य स्तरीय टोंग इल मू डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रदेश के सात जिलों से पहुंचे करीब 215 खिलाड़ियों ने अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के लिए अभिभावक और खेल प्रेमी भी किसान भवन पहुंचे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे मुख्यातिथि डॉ. कृति शर्मा ने किया। आयोजन स्थल पर टोंग इल मू डो एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने उनका हिमाचली टोपी और शाल पहनाकर स्वागत किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अनुशासन, आत्मविश्वास और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ. कृति शर्मा ने बच्चों को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतियोगिता के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज लाल चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, महासचिव अजय कुमार, उपाध्यक्ष रमेश, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष शीतल शर्मा, सह सचिव कुलदीप, राजेंद्र कुमार, तकनीकी निदेशक अंशुमान, सदस्य सारिका और वरुण शर्मा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।