फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kisan Samman Nidhi payments could be halted if registration on AgriStack is not completed.

Bilaspur News: एग्रीस्टैक पर पंजीकरण नहीं करवाया तो रुक सकती है किसान सम्मान निधि

Sat, 12 Sep 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Kisan Samman Nidhi payments could be halted if registration on AgriStack is not completed.
पीएम किसान का लाभ लेने वाले किसानों के लिए किसान आईडी बनाना जरूरी
विज्ञापन

लोक मित्र केंद्र में जाकर करवा सकते हैं पंजीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों के लिए अब एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण कराना जरूरी होगा। सरकार के निर्देशों के अनुसार जिन किसानों के नाम जमीन दर्ज है और वे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द अपना किसान आईडी पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण नहीं करवाने पर पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ प्रभावित या बंद हो सकता है।

उप निदेशक कृषि विभाग कुलभूषण धीमान ने बताया कि सरकार की ओर से किसानों का डेटा एग्रीस्टैक पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत किसानों का पंजीकरण करवाकर किसान आईडी तैयार की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे बिना देरी किए अपना पंजीकरण पूरा करवाएं, ताकि भविष्य में किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि किसान अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं और किसान आईडी बनवा सकते हैं। किसानों को पंजीकरण के दौरान आवश्यक जानकारी उपलब्ध करानी होगी। विभाग की ओर से किसानों को समय रहते यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एग्रीस्टैक पंजीकरण केवल पीएम किसान सम्मान निधि तक सीमित नहीं रहेगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों को उपलब्ध करवाए जाने वाले बीज, कृषि उपकरण और अन्य कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी किसान का पंजीकरण आवश्यक होगा। ऐसे में किसानों के लिए किसान आईडी भविष्य में विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने का महत्वपूर्ण माध्यम बन सकती है। कहा कि किसानों को अंतिम समय का इंतजार नहीं करना चाहिए। जिन किसानों ने अभी तक एग्रीस्टैक पोर्टल पर अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे जल्द से जल्द नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर किसान आईडी बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed