फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Responsible volunteers will be groomed by engaging the youth in humanitarian service.

Bilaspur News: युवाओं को मानवीय सेवा से जोड़कर तैयार किए जाएंगे जिम्मेदार स्वयंसेवक

Sat, 12 Sep 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Responsible volunteers will be groomed by engaging the youth in humanitarian service.
जिला स्तरीय जूनियर व यूथ रेडक्रॉस समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना
विज्ञापन

अच्छा कार्य करने वाली इकाइयों और स्वयंसेवकों को किया जाएगा सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जिला शाखा बिलासपुर ने युवाओं को मानवीय सेवा से जोड़ने के लिए एक कार्ययोजना बनाई है। जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को केवल सदस्य बनाने के बजाय उन्हें सक्रिय और जिम्मेदार स्वयंसेवक के रूप में तैयार करना है।
बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त और इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा की उपाध्यक्ष रुपिंदर कौर ने की। इसमें करीब 35 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल थे। रुपिंदर कौर ने कहा कि जूनियर रेडक्रॉस (जेआरसी) और यूथ रेडक्रॉस (वाईआरसी) की गतिविधियां केवल सदस्यता और जागरूकता तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। युवाओं को वास्तविक सामुदायिक सेवा, मानवीय कार्यों और नेतृत्व के अवसरों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने प्रत्येक स्कूल, महाविद्यालय और अन्य शिक्षण संस्थान में जेआरसी-वाईआरसी इकाइयों को सक्रिय करने पर जोर दिया। इन इकाइयों के लिए नियमित गतिविधियों की वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। रेडक्रॉस के सदस्य और अनुभवी लोग इन इकाइयों का मार्गदर्शन करेंगे। इसके लिए एक रेडक्रॉस सदस्य-एक जेआरसी/वाईआरसी इकाई की अवधारणा को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में युवाओं को सक्रिय स्वयंसेवक बनाने के लिए पांच चरणों वाले मॉडल पर काम करने का सुझाव दिया गया। इसमें युवाओं को जोड़ना, उनकी क्षमता बढ़ाना और सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना शामिल है। जेआरसी-वाईआरसी की नियमित गतिविधियों में प्राथमिक उपचार, सीपीआर और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रक्तदान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पौधरोपण और सामुदायिक सेवा जैसे कार्य भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवक आपदा या आपात स्थिति में समुदाय की मदद कर सकते हैं। इसलिए विद्यार्थियों में सेवा भावना और अनुशासन विकसित करना जरूरी है। गतिविधियों को शिक्षण संस्थानों तक सीमित न रखकर स्थानीय जरूरतों से जोड़ा जाएगा। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों की सहायता और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाना प्राथमिकता होगी। अच्छा कार्य करने वाली इकाइयों और स्वयंसेवकों को त्रैमासिक और वार्षिक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उप निदेशक उच्च शिक्षा नरेश चंदेल, रेडक्रॉस के उपाध्यक्ष सुरेश नड्डा और सुमन चड्ढा, समिति के परामर्शदाता सुशील पुंडीर, प्रकाश चंद धीमान और प्रोमिला , डॉ. अजीत कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, अरुण कुमार, मीनाक्षी शर्मा, राजेंद्र कुमार, सीता राम नेगी, मनसा राम, सुनीता कुमारी और रूचि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed