{"_id":"6aafc6375316e4980d0641b1","slug":"video-shri-naina-devi-temple-30000-devotees-darshan-bilaspur-2026-09-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: श्री नयना देवी जी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: श्री नयना देवी जी में उमड़ा आस्था का सैलाब, 30 हजार श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:10 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई।
दोपहर की आरती के बाद दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ गई। इस दौरान दर्शन की कतार फ्लाईओवर तक पहुंच गई। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से माता के दर्शन करवाए, ताकि व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
गर्मी के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा का भी ध्यान रखा गया। मंदिर के प्रवेश और निकासी द्वार पर पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं की ओर से ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने पानी पीकर राहत महसूस की।
मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा तथा व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए कर्मचारी भी तैनात रहे। भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने पर ध्यान दिया गया।
माता के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु कतार में अपनी बारी का इंतजार करते हुए माता के जयकारे लगाते नजर आए। रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से श्री नयना देवी जी में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।