फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   If there are shortcomings in the management of the cattle shelter, we will rectify them: Pradeep.

गोसदन की व्यवस्था में कमी है तो सुधारेंगे : प्रदीप

Mon, 21 Sep 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
If there are shortcomings in the management of the cattle shelter, we will rectify them: Pradeep.
बीडीटीएस महासचिव बोले, वर्षों से व्यवस्थित तरीके से चल रहा गोसदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धार टटोह स्थित कल्याण गोसदन में गोवंश की स्थिति को लेकर बीडीसी सदस्य कुलदीप ठाकुर की ओर से मामला उठाए जाने के बाद बीडीटीएस महासचिव प्रदीप सिंह ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि गोसदन वर्षों से व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। यदि व्यवस्था में कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे सुधारा जाएगा।
प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि गोसदन का जिम्मा बीडीटीएस वर्षों से संभाल रही है। गोवंश के चारे से लेकर सेवा और देखभाल के लिए रखे गए कर्मचारियों के मानदेय तक का खर्च बीडीटीएस की ओर से किया जाता है। ऐसे में गोवंश के लिए आने वाले पैसे के दुरुपयोग का आरोप पूरी तरह निराधार है। उन्होंने कहा कि गोसदन के खर्च का बाकायदा ऑडिट होता है और सभी खर्चों का हिसाब रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी ने बीडीटीएस पर गोवंश के नाम पर मिलने वाले पैसे के दुरुपयोग का आरोप लगाया है तो संस्था आरोप लगाने वाले के खिलाफ अदालत का रुख करेगी। उन्होंने कहा कि निराधार आरोप लगाकर वर्षों से गोसदन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों की छवि खराब करने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि बीडीसी सदस्य कुलदीप ठाकुर ने गोसदन में गोवंश की कथित दयनीय स्थिति और मृत गोवंश के शवों को लावारिस कुत्तों व जंगली जानवरों की ओर से नोचे जाने का मामला उठाया था। उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर और उप निदेशक पशुपालन विभाग को ज्ञापन देकर जांच की मांग की थी। उनका कहना था कि शवों के अवशेष ग्रामीण क्षेत्र की तरफ पहुंचने से लोगों को परेशानी हो रही है। इस पर प्रदीप सिंह ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था में कहीं कमी हुई है तो उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी व्यवस्था में कमी रह जाना अलग बात है, लेकिन इसे लेकर पूरे गोसदन की व्यवस्था पर सवाल उठाना उचित नहीं है। बीडीटीएस आगे भी गोवंश की सेवा और देखभाल करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed