{"_id":"6a058a5a530ee15c8600ab4e","slug":"video-bilaspur-nsui-stages-protest-over-neet-paper-leak-case-burns-effigy-of-education-minister-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: नीट पेपर लीक मामले पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: नीट पेपर लीक मामले पर एनएसयूआई का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
Ankesh Dogra
Updated Thu, 14 May 2026 02:09 PM IST
Link Copied
नीट पेपर लीक मामले को लेकर वीरवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कॉलेज परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है। नेताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर टोनी ने कहा कि संगठन छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नटी पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। प्रदेश महासचिव ईशान ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक मामले ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नितिन चड्ढा, कैंपस अध्यक्ष जुनैद शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।