फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Priority to connect Kotdhar area with the main stream of development: Katwal

कोटधार क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना प्राथमिकता : कटवाल

Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:47 PM IST
Priority to connect Kotdhar area with the main stream of development: Katwal
-विधायक ने निर्माणाधीन नंद-नगरांव पुल का किया निरीक्षण
-बोले, यह स्टील सस्पेंशन ब्रिज तकनीकी कौशल का अद्भुत व बेजोड़ नमूना

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने निर्माणाधीन नंद-नगरांव पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के साथ ही पिछड़ा कहे जाने वाले कोटधार क्षेत्र को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता रही है। गोबिंद सागर पर निर्मित बागछाल पुल के साथ ही नंद-नगरांव पुल के निर्माण में भी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार का बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल एवं गतिशील नेतृत्व में देश विकास की नई गाथाएं लिख रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से झंडूता विधानसभा क्षेत्र भी विकास से अछूता नहीं है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की राह पर आगे बढ़ने के कई उदाहरण इस विधानसभा क्षेत्र में भी देखे जा सकते हैं। पनौल-झंडूता-जेजवीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर बन रहा 388 मीटर लंबा नंद-नगरांव पुल इनमें से एक है। यह स्टील सस्पेंशन ब्रिज तकनीकी कौशल का अद्भुत व बेजोड़ नमूना है। भाजपा कार्यकाल में उन्होंने इस पुल के निर्माण के लिए लगभग 60 करोड़ रुपये का बजट मुहैया करवाया था। इसमें लगभग 150 मीटर कंक्रीट स्लैब बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इस पुल के निर्माण से कोटधार से झंडूता की दूरी करीब 15 किलोमीटर कम हो जाएगी। इतना ही नहीं, चंडीगढ़ जाने के लिए हमीरपुर और कांगड़ा के लोगों के लिए भी फासला करीब 60 किलोमीटर कम हो जाएगा। यह पुल जल्द ही जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। बाद में कटवाल ने रोहल पंचायत के भदोल गांव में निर्माणाधीन तालाब के सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण भी किया। इसके लिए उन्होंने अपनी निधि से बजट मुहैया करवाया है। उन्होंने निर्देश दिए कि सही ढंग से सौंदर्यीकरण करने के साथ ही इस कार्य में गुणवत्ता का भी पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने झंडूता, सनीहरा, नघ्यार और घराण पंचायत का दौरा भी किया। इस दौरान स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करके उन्होंने उनकी समस्याएं जानीं। उनके समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को उचित निर्देश दिए गए। ज्यादातर समस्याओं का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।

इनसेट
विधायक जीतराम कटवाल ने गत मंगलवार दोपहर बाद के समय सनीहरा पंचायत के भेड़ी गांव में पुलिस विभाग के एएसआई धर्मपाल की अंतिम यात्रा में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि धर्मपाल का आकस्मिक निधन स्तब्ध करने वाला है। पुलिस विभाग में उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्य परायणता की भावना से काम करते हुए अपना दायित्व बखूबी निभाया है। इसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने धर्मपाल की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करने के साथ ही शोकाकुल परिवार से संवेदना जताई। उन्होंने परिवार के सदस्यों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : जौलीग्रांट में जंगल गए दंपती को हाथी ने पटक-पटक कर मार डाला

08 Jan 2025

Alwar News: जिस युवक को बिना हेलमेट के पकड़ा, वह निकला स्मैक बेचने वाला; तलाशी में की गई बरामद

08 Jan 2025

VIDEO : पिता को न्याय दिलवाने के लिए मृतक राजिंदर की बेटी ने रोते-बिलखते उठाई न्याय की मांग

08 Jan 2025

MP News: उमरिया के राइस मिल में बिहार के मजदूर की संदिग्ध मौत, संचालक पर लग रहे ये आरोप

08 Jan 2025

VIDEO : तंत्र-मंत्र के बाद काली मंदिर के घंटे में टांग दी मछली, भक्तों में गुस्सा; अभियुक्त की हुई पहचान

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : हापुड़ में विदेशी सैलानियों ने मां गंगा का पूजन किया, नाव से किया भ्रमण

08 Jan 2025

VIDEO : हिसार में जनरेटर पाटर्स चोरी होने से गुस्साए दुकानदारों ने दिया अल्टीमेटम

08 Jan 2025
विज्ञापन

VIDEO : शाहजहांपुर में डीएम ने जारी किया छुट्टी का आदेश, डीआईओएस को जानकारी नहीं, खुले स्कूल

08 Jan 2025

VIDEO : फतेहाबाद के सांझा बाजार में दुकान अलॉट को लेकर 9 ही पहुंचे आवेदक, रद्द हुआ ड्रॉ

08 Jan 2025

VIDEO : अनी अखाड़ों की पेशवाई में जमकर नाचे संत, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

08 Jan 2025

VIDEO : राजसी वैभव के साथ निकली तीनों अनी अखाड़ों की पेशवाई, भाला और तलवार रथों पर सवार रहे संत

08 Jan 2025

Khandwa: दलबदल कर बीजेपी में शामिल हुईं विधायक छाया मोरे ने विकास कार्य में लगाए भेदभाव के आरोप, की ये मांग

08 Jan 2025

VIDEO : सड़क व जल निकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

08 Jan 2025

VIDEO : कर अधीक्षक का व्यापारियो ने घेराव किया

08 Jan 2025

VIDEO : बनीखेत में हुए होटल मैनेजर की हत्या मामले को लेकर डलहौजी होटल एसोसिएशन और विभिन्न संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च

08 Jan 2025

VIDEO : आईटीबीपी के आईजी गुंज्याल राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित

08 Jan 2025

VIDEO : लखीमपुर खीरी में गैंगस्टर की मौत पर हंगामा, मृतक के परिजनों पर भड़के सीओ

08 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान, ये है वजह

08 Jan 2025

VIDEO : बिजनाैर के नगीना में बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत, पति व पुत्री घायल

08 Jan 2025

VIDEO : महारानी पद्मावती के अपमान पर हिंदू संगठनों में रोष, बागपत में सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन

08 Jan 2025

VIDEO : सीओ ने कहा, दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज- झूठे तथ्यों से उड़ा रहे अफवाह

08 Jan 2025

VIDEO : 50 सहारनपुर में बदमाशों ने 50 हजार की नगदी और आईफोन लूटा, पड़ोसियों ने घेराबंदी कर पकड़े दो बदमाश

08 Jan 2025

VIDEO : नाहन के बनेठी स्कूल में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन

08 Jan 2025

VIDEO : बागपत के खेकड़ा में श्रीमद् भागवत कथा का आज हुआ समापन, की विश्व शांति की कामना

08 Jan 2025

VIDEO : जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्यों को दी डिजिटल प्रयोग की दी जानकारी

08 Jan 2025

VIDEO : सोनीपत में हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच जिला कमेटी व राज्य कमेटी पदाधिकारियों की बैठक

08 Jan 2025

VIDEO : मेरठ में बुजुर्ग महिला की गोली मारकर हत्या, सामने आई मर्डर की ये वजह

08 Jan 2025

VIDEO : Mahakumbh: ऑक्सीजन लगाकर हरियाणा से कल्पवास करने आए महंत, फेफड़े में दिक्कत के चलते डॉक्टर दे चुके है जवाब

08 Jan 2025

VIDEO : फगवाड़ा में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

08 Jan 2025

Alwar News: आभूषण की आठ दुकानों पर चोरों का धावा, 16 लाख का माल किया पार; पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

08 Jan 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed