{"_id":"6767ff25a3911d7e880e4fa6","slug":"farmers-encouraged-for-natural-farming-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128843-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रोत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रोत्साहित
-आतमा परियोजना के तहत हुआ कार्यक्रम का आयोजन -प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाले आदानों के बारे में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी जुखाला (बिलासपुर)। आतमा परियोजना के तहत ग्राम पंचायत सिकरोहा और बाड़नू दिग्थली में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती में प्रयोग होने वाले आदानों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। परियोजना की ओर से शुभम चड्ढा ने किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को अधिक खाद देने के दुष्प्रभाव बताए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती हमारे वातावरण के लिए बहुत लाभकारी है। इससे किसान कम लागत में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि बहुत ज्यादा खाद का प्रयोग मिट्टी की उर्वरक क्षमता को कम कर रहा है। साथ ही यह बीमारियों को भी बढ़ावा दे रहा है। प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पाद उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी हैं। बाजार में इनकी कीमत अधिक है और आज इनकी मांग भी बढ़ रही है। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ें। इसके अलावा किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले आदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान एक देशी गाय से गोबर से कई हेक्टेयर पर खेती कर सकते हैं। देशी गाय के गोबर और गोमूत्र से बने घटक घनजीवामृत, जीवामृत आदि घटक बनाने से रासायनिक खादों व छिड़काव करने वाले रसायनों पर होने वाले खर्च व इसके दुष्प्रभावों से बच सकते हैं। किसान देसी प्रजाति की गाय जैसे गिर, थारपकर, साहीवाल, रेड सिंधी आदि के गोबर व गोमूत्र से घटक बनाकर अपने खेतों में अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में चांदपुर, पंडोखर, भोजपुर और दिग्थली के किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर कृषि विभाग की ओर से मनीष ठाकुर मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।