{"_id":"67aa03bb4b7cd7b03a00673d","slug":"video-people-going-from-yamunanagar-to-prayagraj-are-excited-roadways-buses-are-running-full","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : यमुनानगर से प्रयागराज जाने वालों में उत्साह, फुल होकर चल रही रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : यमुनानगर से प्रयागराज जाने वालों में उत्साह, फुल होकर चल रही रोडवेज बस
प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है। इसका प्रमाण यमुनानगर बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए जाने वाली बस में देखने को मिल रहा है। बस रोजाना फुल होकर यमुनानगर बस स्टैंड से दोपहर 12 बजे चलकर दिल्ली, आगरा और कानपुर के वास्ते सुबह छह बजे प्रयागराज पहुंच रही। इसी तरह लौटते समय भी बस में बैठने के लिए जगह नहीं बची। बस का एक तरफ का किराया 1189 रुपये रखा गया है। जहां इस यात्रा से श्रद्धालुओं को स्नान करने का सौभाग्य मिल रहा है, वहीं रोडवेज के राजस्व में भी प्रतिदिन बढ़ौतरी हो रही है।
उल्लेखनीय है पांच फरवरी से प्रयागराज के लिए यमुनानगर बस स्टैंड से महाप्रबंधक संजय रावल ने हरी झंडी दिखाकर इस बससेवा की शुरूआत की थी।
एडवांस में हो रही बुकिंग
रोडवेज महाप्रबंधक संजय रावल ने बताया कि प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को बस में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। बस रोजाना काउंटर नंबर एक से भरकर चल रही है। प्रयागराज जाने के लिए एडवांस में भी बुकिंग हो रही है। यमुनानगर बस स्टैंड से प्रयागराज के लिए सीधी बस चलने से यात्रियों में भी काफी खुशी है, यात्रियों का कहना है रोडवेज की महाकुंभ खत्म होने के बाद भी इस बस का लगातार संचालन करते रहना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।