{"_id":"6a98f0d2cf6b57a3f50ab319","slug":"video-transport-businessman-shot-dead-in-yamunanagar-police-investigating-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
यमुनानगर में मुकंद लाल नेशनल कॉलेज के पीछे जिम से बाहर निकलते समय ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस का काम करने वाले हरभजन सिंह उर्फ यदि की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब हरभजन सिंह अपनी कार से जिम से बाहर आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने हरभजन सिंह के सिर पर कई गोलियां चलाईं। घटना स्थल से गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। प्रेम नगर गली नंबर 5 निवासी हरभजन सिंह के दो बेटे हैं, जिनमें से एक दिलबाग है और दूसरा विदेश में रहता है।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।