{"_id":"6a991c8dc1b69151680746bc","slug":"haryana-hathnikund-barrage-incident-search-continues-for-missing-soldier-in-yamuna-for-third-day-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा हथिनीकुंड बैराज हादसा: तीसरे दिन भी यमुना में लापता जवान की तलाश, सर्च ऑपरेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा हथिनीकुंड बैराज हादसा: तीसरे दिन भी यमुना में लापता जवान की तलाश, सर्च ऑपरेशन जारी
Thu, 03 Sep 2026 12:36 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:36 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बढ़था थोरसी गांव के पास यमुना से एक शव मिला था। यह स्थान हथिनीकुंड बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर है। हालांकि सेना की ओर से अभी शव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
सेना के जवान की तलाश तीसरे दिन भी जारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हथिनीकुंड बैराज के पास मंगलवार शाम अभ्यास के दौरान यमुना में डूबे सेना के जवान की तलाश तीसरे दिन भी जारी है। सेना, वायुसेना, हरियाणा-उत्तर प्रदेश एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें नदी के विभिन्न हिस्सों में सर्च अभियान चला रही हैं। बुधवार को उत्तर प्रदेश के बढ़था थोरसी गांव के पास यमुना से एक शव मिला था। यह स्थान हथिनीकुंड बैराज से करीब 15 किलोमीटर दूर है। हालांकि सेना की ओर से अभी शव की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा दादूपुर हेड के पास से दो लाइफ जैकेट और एक डाइविंग किट भी बरामद हुई थी। एक जवान की तलाश के लिए नदी के बहाव और जलस्तर को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार शाम वन पैरा स्पेशल फोर्स के पांच जवान अभ्यास के दौरान बोट से यमुना में उतरे थे। इनमें तीन जवान सुरक्षित बाहर निकल आए थे, जबकि दो जवान लापता हो गए थे।
विज्ञापन