फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Financier murdered in Yamunanagar: Harbhajan Singh, alias Yadi, shot in the head upon leaving the gym

यमुनानगर में फाइनेंसर की हत्या: जिम से निकलते ही हरभजन सिंह उर्फ यदि के सिर में मोरी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 03 Sep 2026 09:29 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Thu, 03 Sep 2026 09:29 AM IST
सार

यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट और फाइनेंस कारोबारी की हत्या का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब हरभजन सिंह अपनी कार से जिम से बाहर आ रहे थे।

विज्ञापन
Financier murdered in Yamunanagar: Harbhajan Singh, alias Yadi, shot in the head upon leaving the gym
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

यमुनानगर में ट्रांसपोर्ट व फाइनेंस कारोबारी हरभजन सिंह उर्फ यदि की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात उस वक्त हुई जब हरभजन सिंह वर्कआउट के बाद जिम से बाहर निकलकर अपनी कार में बैठ रहे थे। अचानक पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  

विज्ञापन


सिर पर दागीं कई गोलियां
जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने बेहद नजदीक से हरभजन सिंह को निशाना बनाया और उनके सिर पर कई राउंड फायर किए। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं, गोलीबारी में लहूलुहान हरभजन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना के बाद पुलिस को घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं।  
विज्ञापन




जांच में जुटी पुलिस टीमें, खंगाले जा रहे CCTV फुटेज
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की आला टीमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की धरपकड़ के लिए इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है। आसपास की इमारतों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमलावरों के रूट और पहचान का सुराग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed