Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: Sit-in protest demanding the arrest of the accused involved in the attack on Ramkishan Nagar, a retired Junior Engineer (JE) and State President of the HUDA Public Health Employees' Union.
{"_id":"6aa3fb8a37559c01a7093753","slug":"video-sonipat-sit-in-protest-demanding-the-arrest-of-the-accused-involved-in-the-attack-on-ramkishan-nagar-a-retired-junior-engineer-je-and-state-president-of-the-huda-public-health-employees-union-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: रिटायर्ड जेई एवं हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन नागर पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: रिटायर्ड जेई एवं हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन नागर पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना
सोनीपत। रिटायर्ड जेई एवं हुडा पब्लिक हेल्थ कर्मचारी यूनियन (1266) के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन नागर पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को कर्मचारी एवं सामाजिक संगठनों ने धरना दिया। कर्मचारियों ने राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के गेट पर दोपहर 12 से दो बजे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर को डीजीपी हरियाणा के नाम ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि रामकिशन नागर पर 11 और 17 अगस्त को दो बार जानलेवा हमला किया गया। मामले में पुलिस ने केवल एक आरोपी इंद्रजीत सिंह ठेकेदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है, जबकि एफआईआर में नामजद अन्य 10-11 आरोपी अभी खुले घूम रहे हैं। आरोप है कि आरोपियों की ओर से नागर पर समझौते और केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है तथा धमकियां भी दी जा रही हैं। इससे नागर और उनके परिवार को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो प्रदेशभर से कर्मचारी पंचकूला पहुंचकर डीजीपी और एचएसवीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। पुलिस कमिश्नर ने ज्ञापन लेकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आरके नागर, मीना सैनी, सुरेश मदीना, अशोक मलिक, रमन कुमार, मदन मोहन नागर, धीर सिंह नागर भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।