फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Second accused arrested for attack with sticks.

Sonipat News: डंडों से हमला करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Second accused arrested for attack with sticks.
सोनीपत। गांव रोलद लतीफपुर में खेत की सिंचाई को लेकर हुए विवाद के बाद दराती, कस्सी और डंडों से हमला करने के दूसरे आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि अभिमन्यु ने 18 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

16 अगस्त की शाम अभिमन्यु की वीरेंद्र उर्फ बंजारी से सिंचाई को लेकर कहासुनी और हाथापाई हुई थी। अगले दिन 17 अगस्त की सुबह अभिमन्यु और उसके चचेरे भाई विकास पर हमला किया गया। वीरेंद्र, सोनू और परिवार के अन्य सदस्यों ने दराती, कस्सी और डंडों से उन पर वार किया। मोहित के हाथ और सिर पर कुल्हाड़ी व कस्सी से गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक अनम की टीम ने पहले वीरेंद्र उर्फ बंजारी को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब सुरेंद्र से घटना में इस्तेमाल हथियारों और अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed