Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Sonipat: 'Seva Sankalp Abhiyan' takes on a spiritual hue with a district-level event; lamps of blessings illuminate the Khatu Shyam Darbar.
{"_id":"6aac1b9d8ccd2c1c5706dd71","slug":"video-sonipat-seva-sankalp-abhiyan-takes-on-a-spiritual-hue-with-a-district-level-event-lamps-of-blessings-illuminate-the-khatu-shyam-darbar-2026-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ सेवा संकल्प अभियान को मिला आध्यात्मिक रंग, खाटूश्याम दरबार में जगमगाए आशीर्वाद के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ सेवा संकल्प अभियान को मिला आध्यात्मिक रंग, खाटूश्याम दरबार में जगमगाए आशीर्वाद के दीये
सोनीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वीरवार को शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत बाबा खाटूश्याम के मंदिर में जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा खाटूश्याम के चरणों में माथा टेककर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलित किए गए, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वातावरण में भक्ति एवं आध्यात्मिकता के साथ सेवा और शुभकामनाएं की भावना भी दिखाई दी। चेयरमैन ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष देश की सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित किए हैं। सभी की प्रार्थना है कि प्रधानमंत्री स्वस्थ रहें और निरंतर देश की सेवा करते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाएं। बाबा खाटूश्याम का भव्य मंदिर सोनीपत की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है। भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं और इन्हीं मूल्यों के आधार पर भारत को विश्व में नई पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक निखिल मदान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों से जोडऩे का अवसर प्रदान कर रहा है। आमजन से सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने और समाजहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया। विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम सेवा, शुभकामना और संकल्प का प्रतीक है। विधायक पवन खरखौदा ने कहा कि सेवा का भाव भारतीय संस्कृति की मूल भावना है और आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम इसी भावना का प्रतीक है।जिला स्तरीय आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के दौरान बाबा खाटूश्याम मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर आकर्षक दिखाई दिया और श्रद्धालुओं के बीच भक्तिमय वातावरण बना रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने भी दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कविता जैन, मेयर राजीव जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक माईराम कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारद्वाज, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, जिला परिषद सीईओ डॉ. अनमोल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।