फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Five accused arrested for stopping a tempo and assaulting people.

Sonipat News: टैंपू रोककर मारपीट करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Sep 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Five accused arrested for stopping a tempo and assaulting people.
फोटो - वजीरपुरा गांव में टैंपू में तोड़फोड़ करने व मारपीट करने के आरोपी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। सिटी थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में टैंपू रोककर तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पांच आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। इनमें संदीप उर्फ सोनू, राहुल, मनजीत उर्फ मोनू और दो महिलाएं शामिल हैं। सभी आरोपी वजीरपुरा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि वजीरपुरा निवासी दलबीर ने 26 अगस्त को शिकायत दी थी। दलबीर के अनुसार वह रिश्तेदार मनीष के साथ टैंपू में वजीरपुरा जा रहा था। गोहाना-वजीरपुरा रोड पर संदीप के मकान के पास पहुंचने पर आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और टैंपू में तोड़फोड़ की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed