फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One sister killed, another critically injured after being hit by a tempo.

Sonipat News: पेंटिंग व रंगोली के माध्यम से दिखाई विद्यार्थियों ने प्रतिभा

Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
One sister killed, another critically injured after being hit by a tempo.
फोटो: सोनीपत के पीएम श्री विद्यालय अकबरपुर बारोटा में प्रतियोगिता के दौरान बनाई गई पेंटिंग दिखा
सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को गांव अकबरपुर बारोटा स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने मुख्यातिथि के तौर पर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और कला प्रतिभा को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी सोच, सपने और रचनात्मकता विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेंटिंग और रंगोली जैसी प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्राचार्य आजाद सिंह दहिया सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed