{"_id":"6aada5e4b592587cfc0db560","slug":"one-sister-killed-another-critically-injured-after-being-hit-by-a-tempo-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160831-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टेंपो की टक्कर से एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टेंपो की टक्कर से एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड फ्लाईओवर के नीचे तेज रफ्तार टेंपो ने स्कूटी सवार दो बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़वासनी गांव निवासी वंशिका की मौत हो गई, जबकि उसकी बड़ी बहन दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। दीक्षा को दिल्ली के निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।
दीक्षा स्कूटी चला रही थी और वंशिका पीछे बैठी थी। दोनों बहनें घर लौट रही थीं। फ्लाईओवर के नीचे पहुंचते ही तेज रफ्तार टेंपो ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। दीक्षा की हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर ने बताया कि हादसे में युवती की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।