{"_id":"6aada62fbab549e9d509f4b3","slug":"nisha-and-tina-to-showcase-their-prowess-at-the-national-school-wrestling-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1001-160830-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नेशनल स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी निशा और टीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नेशनल स्कूल कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी निशा और टीना
विज्ञापन
फोटो: अपने प्रशिक्षक कुलबीर राणा के साथ टीना।
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़े की निशा मोर और टीना अब राष्ट्रीय स्तर पर दम दिखाएंगी। दोनों ने बहादुरगढ़ में 11 से 13 सितंबर तक हुई स्कूल स्टेट गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही दोनों का राष्ट्रीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। निशा 57 किलोग्राम और टीना 55 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में होगी।
टीना पहली बार नेशनल प्रतियोगिता में उतरेंगी। वहीं निशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत चुकी हैं। दोनों के चयन पर अखाड़े में खुशी का माहौल है। प्रशिक्षकों और साथी पहलवानों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षक कुलबीर राणा, सीमा और समीक्षा ने निशा और टीना को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों पहलवान दिल्ली में भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
कम उम्र में शुरू की कुश्ती, एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
लड़सौली गांव की निशा मोर ने छह-सात वर्ष की उम्र में कुश्ती का प्रशिक्षण शुरू किया। उन्होंने गुरु हनुमान द्रोणाचार्य कुश्ती एवं कबड्डी अकादमी से खेल की शुरुआत की। भारत केसरी पहलवान नवीन मोर के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लिया। निशा ने अंडर-14 स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद अंडर-15 तमिलनाडु ओपन स्कूली प्रतियोगिता और अंडर-15 स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्ण हासिल किया। इस वर्ष अंडर-15 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में उन्होंने कांस्य पदक जीता। निशा और टीना फिलहाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटी हैं।