{"_id":"6a9d54aec9259bcc5704c785","slug":"video-sanitation-workers-in-sonipat-took-out-a-procession-through-the-city-carrying-brooms-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर शहर में निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर शहर में निकाला जुलूस
नगर परिषद के सफाईकर्मियों के साथ विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने रविवार को शहर में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला। कर्मचारियों का जुलूस सोनीपत रोड पर स्थित कैनाल रेस्ट हाउस से शुरू हुआ और कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के कार्यालय पर समाप्त हुआ। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की। कर्मचारियों का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के गोहाना इकाई प्रधान प्रेम कुमार ने किया।
उन्होंने कहा कि सफाईकर्मी एक माह से मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों को सरकार ने मई माह में हुए आंदोलन के दौरान पूरा करने का आश्वासन भी दिया था। सरकार ने उनके साथ वायदा खिलाफी की है। सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में ही कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। आंदोलन के चलते ही शहर में कचरे का उठान नहीं किया जा रहा है। रविवार को उन्होंने शहर में झाड़ू लेकर जुलूस निकाला है।
जुलूस में गोहाना के साथ-साथ सोनीपत, खरखौदा व रोहतक से करीब 200 कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने सरकार द्वारा लगाई गई एस्मा की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। उनकी मुख्य मांगें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने को लेकर हैं। इस अवसर पर राजपाल बहादुरगढ़, राजीव खत्री, राकेश सांवरिया, संभूत, भारत कंडेरा, शालू, देशराज, सुरेश यादव, सुनीता, सुंदर सिंह, तिलक राज, बीरमति, सुनीता, सीमा आदि उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।