फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mapsko residents in Sonipat outraged over maintenance and water charges; protest against builder.

सोनीपत में मेंटेनेंस-पानी शुल्क पर भड़के मैपस्को निवासी, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 27 Sep 2026 06:28 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:28 PM IST
Mapsko residents in Sonipat outraged over maintenance and water charges; protest against builder.
सोनीपत। सेक्टर-26, 26ए और 27 स्थित मैपस्को सिटी के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस और पानी के शुल्क समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर नियमित शुल्क लेने के बावजूद सोसाइटी में सुविधाओं का उचित रखरखाव नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पानी के लिए 1000 रुपये प्रति यूनिट प्रतिमाह शुल्क लेने और क्लब का अलग मेंटेनेंस वसूलने पर भी सवाल उठाए। आरडब्ल्यूए के प्रधान वीरेंद्र लाकड़ा, महासचिव राजेश वशिष्ठ, राजेंद्र गौतम ने बताया कि फ्लैट बेचते समय पार्क, बिजली-पानी, सड़क, सुरक्षा और मेंटेनेंस समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन पजेशन के बाद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। सोसाइटी में जगह-जगह बिजली के तार टूटे पड़े हैं। बारिश के दौरान करंट फैलने का खतरा बना रहता है। इमारतों में दरारें, प्लास्टर उखड़ने और छतों से पानी टपकने की शिकायत भी निवासियों ने की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेंटेनेंस शुल्क के अलावा पानी के लिए 1000 रुपये प्रति यूनिट प्रतिमाह लिया जा रहा है। क्लब का मेंटेनेंस भी अलग से लिया जाता है, लेकिन क्लब हाउस से जुड़ी शिकायतों का अपेक्षित समाधान नहीं किया जा रहा। निवासियों ने शुल्क और सुविधाओं की व्यवस्था की जांच की मांग की। जनवरी से कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार ईश्वर सैनी, सुभाष, योगेश शर्मा, रामदिया के अनुसार जनवरी 2026 में शिकायत कमेटी के समक्ष मामला रखा गया था। इसके बाद मंत्री गौरव गौतम की ओर से कमेटी गठित की गई, लेकिन अभी तक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। निवासियों का कहना है कि वे लंबे समय से समाधान का इंतजार कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए ने मामले को लेकर विधायक निखिल मदान से भी शिकायत की थी। उस समय विधायक ने कंपनी प्रतिनिधियों और आरडब्ल्यूए के बीच बैठक कराकर मेंटेनेंस दरों को लेकर समाधान का प्रयास किया था। आरोप है कि बाद में कंपनी ने बैठक में हुए निर्णय को मानने से इनकार कर दिया। टंकी और मुख्य गेट को लेकर भी विवाद सेक्टर-26 के प्रधान नवीन कुमार, सेक्टर-26ए के प्रधान नरेश कुमार और सेक्टर-27 के प्रधान अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि पानी की टंकी नक्शे में दर्ज थी और मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद टंकी को तोड़ दिया गया। उनका दावा है कि टंकी तोड़ने की अनुमति भी कंपनी के पास नहीं थी। मुख्य प्रवेश द्वार हटाने का आरोप भी लगाया गया। अब तीनों सेक्टरों की आरडब्ल्यूए को एक मंच पर लाकर मेंटेनेंस व्यवस्था बिल्डर से लेकर आरडब्ल्यूए को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई है। -- रामनिवास राणा चेतन दास, अमित, बलराज ने कहा कि समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन ठोस समाधान नहीं हुआ। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने भी बिल्डर से सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की। निवासियों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अयोध्या में बारिश बनी मुसीबत, घर में भरा पानी; बुजुर्ग ने बाल्टी से निकाला

27 Sep 2026

यूपी में तबाही बनकर आई बारिश, 58 मौतें, इन जिलों में रेड अलर्ट!

27 Sep 2026

कन्नौज: शॉर्ट सर्किट से चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे चार लोग

27 Sep 2026

अयोध्या में मां दुर्गा की अधूरी बनी मूर्तियां छोड़कर भागे मूर्तिकार, लोगों की बढ़ी चिंता

27 Sep 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

27 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ के वृंदावन सेक्टर-3 में जलभराव, पावर हाउस में भी भरा पानी

27 Sep 2026

कानपुर: स्कूल गेट पर शव रख भिड़े परिजन; कई घंटे की वार्ता बेनतीजा

27 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: जरौली फेज-2 में घुसा पांडु नदी का पानी, गोपालापुरम के कई घरों तक पहुंचा खतरा

27 Sep 2026

कानपुर: महाराजपुर में धंसी जमीन से हड़कंप, 40 फीट गहरे गड्ढे से दहशत में ग्रामीण, पुरवामीर हादसे की यादें ताजा

27 Sep 2026

सादाबाद में बुजुर्ग दंपत्ती की हत्या में खुलासे के लिए पांच टीम गठित, एसपी यह बोले

27 Sep 2026

कार से टकराने के बाद आग का गोला बनी सीएनजी ऑटो, हंसारी रेलवे क्रॉसिंग के पास का मामला

27 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: भारी बरसात के चलते ओवरब्रिज का मार्ग धंसने से हुआ गड्ढा, पुलिस ने भरवाया

27 Sep 2026

औरैया में जलभराव से हाहाकार, बेला मंडी रोड पर भरा पानी

27 Sep 2026

लुधियाना में पूर्व एसजीपीसी सदस्य अमरजीत चावला के घर दबिश

27 Sep 2026

VIDEO: 25 दिन से झुका बिजली का पोल, हादसे का खतरा

27 Sep 2026

कानपुर: साढ़-अमौर मार्ग का 125 साल पुराना पुल बंद, बारिश के बाद फोरलेन पुल का होगा निर्माण

27 Sep 2026

VIDEO: प्रोफेसर देवेंद्र प्रताप सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

27 Sep 2026

VIDEO: पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के घर के पास टेढ़ा हुआ बिजली का पोल

27 Sep 2026

फरीदाबाद: टीबी मरीज के संपर्क में आने वालों को भी दी जाएगी दवा, सप्ताह में एक गोली तीन महीने तक देने की तैयारी

27 Sep 2026

लुधियाना में राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले तीन दबोचे

27 Sep 2026

पहली बार जिले में चंडीगढ़ की सरकारी मेडिकल टीम, घरौंडा में छह विशेषज्ञताओं की ओपीडी

27 Sep 2026

फतेहाबाद के टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा बोले- जमालपुर-दमकोरा रोड के लिए 64 लाख मंजूर

27 Sep 2026

हांसी जिला बनने के बाद अब मिलेगा सबको फायदा, सिविल अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन से जल्द शुरू होगी जांच

27 Sep 2026

लखनऊ में बारिश के चलते टेढ़ी पुलिया चौराहे से गुडंबा थाने की तरफ जाने वाले मार्ग पर गिरा पेड़

27 Sep 2026

सीएम योगी बोले- तीनों चुनाव आयुक्तों ने प्रेस के सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है

27 Sep 2026

सीएम योगी बोले- राहुल गांधी ने न्यायपालिका को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास किया

27 Sep 2026

सादाबाद में पूर्व फौजी और पहली पत्नी की गला काटकर हत्या

27 Sep 2026

लखनऊ में एसआईआर को लेकर सीएम योगी ने कांग्रेस, सपा और आरजेडी की बयानबाजी पर सवाल उठाए

27 Sep 2026

विहिप हरियाणा ने अशोक सिंहल को किया याद, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

27 Sep 2026

अलीगढ़ में मौसम कुछ खुला, अभी भी छाए काले बादल

27 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed