Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Crackdown on garbage dumping and drug abuse in Sonipat; boundary wall to be built at a cost of ₹45 lakh.
{"_id":"6aa3ee45769d47caf30ac987","slug":"video-crackdown-on-garbage-dumping-and-drug-abuse-in-sonipat-boundary-wall-to-be-built-at-a-cost-of-rs45-lakh-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में कूड़ा डंपिंग व नशाखोरी पर शिकंजा, 45 लाख से होगी चहारदीवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में कूड़ा डंपिंग व नशाखोरी पर शिकंजा, 45 लाख से होगी चहारदीवारी
सोनीपत। वार्ड नंबर तीन में दिल्ली रोड स्थित एचएसवीपी की खाली पड़ी जमीन पर कूड़ा डंपिंग और असामाजिक तत्वों की आवाजाही की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शुक्रवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने इस स्थान पर चहारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से इस कार्य पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने एचएसवीपी मार्केट की खाली जमीन पर कूड़ा डाले जाने और कुछ असामाजिक तत्वों की ओर ये यहां नशा करने की शिकायत की थी। इससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत मिलने के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों को जमीन की चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को कार्य शुरू कर दिया गया।
मेयर राजीव जैन ने कहा कि चहारदीवारी बनने के बाद यहां कूड़ा डालने पर रोक लगेगी और सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। साथ ही असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी अंकुश लगेगा। इस दौरान निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, पूर्णमल गौड़, अमन डुडेजा, गिरीश मदान, सुभाष तायल, आजाद और पुनीत छाबड़ा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।