Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Conveyed a message to ensure participation in the struggle concerning issues of democracy, the Constitution, and the public interest.
{"_id":"6aca41a6a301ed562e0b9c36","slug":"video-conveyed-a-message-to-ensure-participation-in-the-struggle-concerning-issues-of-democracy-the-constitution-and-the-public-interest-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का दिया संदेश
गोहाना। बरोदा रोड पर कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कथूरा ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ते हैं। समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को लेकर चल रहे संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली कूच करने को कहा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ग्रामीण संजीव दहिया ने कहा कि वोट चोरी कर भाजपा सत्ता में आई। बरोदा हलका में उन्हें उम्मीद थी कि इंदुराज नरवाल वोटों के बड़े अंतर से जीतेंगे। वोट चोरी बरोदा हलका में भी हुई थी। नहीं तो यहां के विधायक इंदुराज नरवाल 30 से 40 हजार वोटों से जीत दर्ज करते। चुनाव के समय हलका में स्वतंत्र प्रत्याशी खड़ा कर दिया गया, जिससे इंदुराज नरवाल की वोट वहां गई। भाजपा इसका फायदा उठाना चाहती थी, किंतु हलका की जनता की समझदारी ने यह होने नहीं दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।