Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Arya Samaj city's 110th anniversary celebrations from November 30, with week-long satsangs

Sonipat News: आर्य समाज शहर का 110वां वार्षिकोत्सव 30 नवंबर से, सप्ताहभर होगा सत्संग

Sat, 28 Nov 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj city's 110th anniversary celebrations from November 30, with week-long satsangs
-स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से दी जाएगी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। आर्य समाज शहर बड़ा बाजार सोनीपत की ओर से 110वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन किया जाएगा। आर्य समाज परिसर में सप्ताहभर चलने वाले इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक महोत्सव में वैदिक प्रवचनों, भजनोपदेश, यज्ञ और सत्संग के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कृति और वैदिक विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

आर्य समाज शहर के प्रधान वेद प्रकाश आर्य ने बताया कि महोत्सव में वैदिक विद्वान डॉ. ज्वलंत कुमार शास्त्री (अमेठी, उत्तर प्रदेश), आचार्य संजय याज्ञिक (मेरठ) और डॉ. वेदपाल आर्य (सोनीपत) प्रवचनों और उद्बोधनों से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे। इसके अलावा बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से भजनोपदेशक पं. ओमवीर आर्य संगीतमय भजनों और उपदेशों के माध्यम से वैदिक संदेश देंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव का विशेष महत्व है, क्योंकि महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रभक्त एवं क्रांतिकारी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान की शताब्दी (1926-2026) भी मनाई जा रही है। पूरे सप्ताह प्रतिदिन सुबह 8 से 10:30 बजे तक और सायं 3 से 5:30 बजे तक सत्संग सभाएं आयोजित होंगी। दोनों सत्रों में अग्निहोत्र (यज्ञ), भजन और वैदिक विद्वानों के उपदेश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed