Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
BPS Women's University on the verge of closure due to cuts in government funds and the abolition of posts: Prof. Sampat Singh
{"_id":"6a86f68552ecc0e00a08367a","slug":"video-bps-womens-university-on-the-verge-of-closure-due-to-cuts-in-government-funds-and-the-abolition-of-posts-prof-sampat-singh-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सरकारी फंड में कटौती और पद खत्म करने से बीपीएस महिला विश्वविद्यालय बंद होने की कगार पर: प्रो. संपत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी फंड में कटौती और पद खत्म करने से बीपीएस महिला विश्वविद्यालय बंद होने की कगार पर: प्रो. संपत सिंह
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के वेतन को लेकर चल रहे धरने को समर्थन देने पूर्व वित्त मंत्री प्रो. संपत सिंह खानपुर कलां पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि कर्मचारी अपना वेतन मांग रहे हैं, कोई भीख नहीं मांग रहे।
प्रो. संपत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन को लेकर लंबे समय से समस्या बनी हुई है। सरकारी फंड में कटौती और खाली पदों को खत्म करने की नीति से विश्वविद्यालय की स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। यदि सरकार ने समय रहते पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं कराया तो उत्तरी भारत के ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के लिए स्थापित यह महत्वपूर्ण विश्वविद्यालय बंद होने की कगार पर पहुंच सकता है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को सीएसआर फंड से चलाने की उम्मीद करना व्यावहारिक नहीं है। आखिर सीएसआर फंड कौन देगा और कितने समय तक देगा। उन्होंने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराई गई लोन की राशि का उपयोग वेतन जैसे नियमित खर्चों के लिए नहीं किया जा सकता। सरकार को शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन के लिए जल्द से जल्द पर्याप्त ग्रांट जारी करनी चाहिए। बाद में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।