Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
More than 400 ex-servicemen participated in the 4th Jat Retired Servicemen Meet in Rohtak.
{"_id":"6addd4ef621d04eccb0ea0fd","slug":"video-more-than-400-ex-servicemen-participated-in-the-4th-jat-retired-servicemen-meet-in-rohtak-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में चतुर्थ जाट सेवानिवृत सैनिक मिलन समारोह में 400 से अधिक पूर्व सैनिक हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में चतुर्थ जाट सेवानिवृत सैनिक मिलन समारोह में 400 से अधिक पूर्व सैनिक हुए शामिल
बोहर के नांदल भवन में रविवार को चतुर्थ जाट सेवानिवृत सैनिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। दिल्ली, हरियाणा कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में राजस्थान, यूपी, दिल्ली और हरियाणा से करीब 400 से 500 जवानों ने हिस्सा लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत कमांडिंग ऑफिसर चतुर्थ जाट रेजीमेंट कर्नल एमएस गिल रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि सूबेदार मेजर कैप्टन रतीराम सिंह रहे। इस दौरान कर्नल मक्खन सिंह गिल, कर्नल रावत, कर्नल शक्ति सिंह हुड्डा, कर्नल एसपी सिंह, कर्नल एसडी सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।
विशिष्ट अतिथि कैप्टन रतीराम सिंह ने कहा कि मिलन समारोह में आए राजस्थान से, यूपी से सभी अतिथियों का तहे दिल से हार्दिक स्वागत करता हूं। आगे भी ये मिलन समारोह ऐसे ही चलता रहे ताकि नए जवानों को प्रेरित किया जाए और नए जवान ज्यादा से ज्यादा इसमें शामिल हों और बड़े बुजुर्गों की सीख लें।
मुख्य कर्नल एमएस गिल अतिथि ने कहा कि मेरी जनरेशन के अंदर मेरा जन्म 1 अक्टूबर 1935 में हुआ था। मैं एक खास बात कहना चाहता हूं युवाओं को मां-बाप की सेवा जरूर करनी चाहिए, उनको मत छोड़ो। मैंने 25 साल धर्म निभाया, हनुमान जी का व्रत रखा। संदेश यही है कि नए जवानों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा मिले और यूनिट का नाम ऊंचा होता रहे। इस दौरान कैप्टन सतबीर सिंह, कैप्टन जगबीर मलिक, कैप्टन जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।