{"_id":"6add85d3fa71388cfc0f92e0","slug":"video-devotees-took-a-dip-in-the-ganga-on-sharad-purnima-in-budaun-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं: शरद पूर्णिमा पर कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: शरद पूर्णिमा पर कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी
Mukesh Kumar
Updated Sun, 25 Oct 2026 10:00 AM IST
Link Copied
बदायूं जिले में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को सुबह से ही कछला गंगा घाट पर स्नान प्रारंभ हो गया। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे। हर-हर गंगे के जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन ने चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस जवान घाट के सभी प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए नगर पंचायत के कर्मचारी लगातार लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर रहे हैं और घाटों की व्यवस्था संभाले हुए हैं। इस बार प्रशासन ने खोया-पाया कैंप की संख्या बढ़ाकर एक से पांच कर दी है, ताकि बिछड़े हुए लोगों को जल्द मिलाया जा सके। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था के लिये पुलिस बल तैनात किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।